image: Uttarakhand lakshya sen won gold madel

बधाई...देवभूमि के लक्ष्य ने जीता गोल्ड, इंटरनेशनल सीरीज के रोमांचक फाइनल में जीत

Nov 27 2017 11:05AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा क्या है, ये अब दुनिया को धीरे धीरे ही सही लेकिन पता चल रहा है। प्रतिभाएं आगे बढ़ रही हैं और उन्हें आसमान की बुंलदियों पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। इनकी यलगार में वो दम है कि विरोधी चारों खाने चित हो जाते हैं। ऐसे ही हैं उत्तराखंड के लक्ष्य सेन, जिन्होंने बैडमिंटन में देश के साथ साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। लक्ष्य सेन वो खिलाड़ी हैं, जिनके बार में कहा जाता है कि उनके खेल का सामने वाले के पास कोई तोड़ नहीं होता। मैच दर मैच वो विरोधियों पर हावी होते जा रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। उत्तराखंड के इस लड़के ने देश के लिए एक बार फिर से गोल्ड मेडल दिलाया है। आपको बता दें कि हाल ही में लक्ष्य सेन का सलेक्शन इंडिया इंटरनेशनल बैमिंटन सुपर सीरीज के लिए हुआ था।

यह भी पढें - पहाड़ के सपूत का इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, जर्मनी में दिखेगा दम
यह भी पढें - उत्तराखंड के गांव के छोरे ने रचा इतिहास, मैराथन में रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल
हैदराबाद में ये टूर्नामेंट खेला जा रहा था। लक्ष्य का निशाना अपने लक्ष्य पर था। मैच दर मैच वो जीत हासिल करते गए। फाइनल में उवका मुकाबला मलेशिया के यी हान चुंग के साथ हुआ। रोमांच से भरपूर इस फाइनल मैच में लक्ष्य ने 21-15, 17-21, 21-17 से विरोधी को मात दी। पहले सेट में लक्ष्य ने बढ़त बनाई थी। लेकिन दूसरे सेट में मलेशिया के खिलाड़ी ने वापसी कर दी थी। इसके बाद बारी तीसरे सेट की थी। लक्ष्य ने अपना फोकस अपने खेल पर रखा और एक बार फिर से विरोधी खिलाड़ी पर हावी हो गए। इसी के साथ लक्ष्य ने देश के लिए गोल्ड मेडल पक्का कर दिया। आपको बता दें कि लक्ष्य मेन्स सिंगल कैटेगरी में खेल रहे थे। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने बड़ा उलटफेर कर दिया था। इसके बाद उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

यह भी पढें - उत्तराखंड के गांव का छोरा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी, अमेरिका से आया बुलावा
यह भी पढें - उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा, इंडोनेशिया में जीते दो गोल्ड, 5 ब्रॉन्ज मेडल
सेमीफाइनल में लक्ष्य ने चैंपियनशिप के टॉप वरीयता प्राप्त अभिषेक यलगार को 23-21, 21-16 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल मैच में लक्ष्य ने किरन जॉर्ज को 21-13, 11-21, 21-16 से हराया। इसके साथ ही लक्ष्य ने अप फाइनल मैच जीतकर देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में इस खिलाड़ी से देश को काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले लक्ष्य जूनियर कैटेगरी में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं। लक्ष्य की इस उपलब्धि पर दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने उन्हें जमकर शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही लक्ष्य की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से भी लक्ष्य को शुभकामनाएं मिली हैं। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से भई लक्ष्य को हार्दिक शुभकामनाएं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home