image: Skiing championship preparations in auli

उत्तराखंड के औली में विंटर गेम्स, 15 जनवरी से बर्फीली वादियों में नया रोमांच

Nov 28 2017 7:43PM, Writer:आदिशा

इस सर्दियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान ना रहे हैं तो एक बार उत्तराखंड के औली जरूर आइएगा। चमोली जिले में 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर आपको बर्फीली वादियों में खेलों का नया रोमांच दिखेगा। इस मौके पर देश विदेश से बड़े बड़े खिलाड़ी आकर यहां अपना हुनर दिखाते हैं। विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा केंद्र औली में 2018 में साल 15 जनवरी से 21 जनवरी तक स्कीइंग चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की तरफ से तमाम तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विंटर गेम्स फेडरेशन से इस चैंपियनशिप के बारे में बात की गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में तमाम खिलाड़ियों को आंमत्रित करने का अनुरोध किया गया है। खास बात ये भी है कि उत्तराखंड सरकार इस बार इन खेलों को यादगार बनाना चाहती है। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाए जाने की भी खबर है।

यह भी पढें - गांव की बेटी को सलाम, खेतों में पत्थर फेंकते-फेंकते बनी नेशनल प्लेयर
यह भी पढें - गांव की बेटी ने रचा इतिहास, 2000 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल, बनाया नेशनल रिकॉर्ड
इंटरनेशनल फेडरेशन आफ स्की रेस की ओर से औली में स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए हामी भर दी गई है। इस हरी झंडी के मिलने के बाद सरकार ने विंटर गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया को भी खबर भेज दी है। विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से तारीखों को मुकर्रर रने के लिए भी कहा गया है। फेडरेशन से आग्रह किया गया है कि खिलाड़ि‍यों को आमंत्रण देना शुरू कर दिए जाएं। सरकार का मकसद है कि इस आयोजन में देश-विदेश के खिलाड़ी शिरकत करेंष स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए औली में तमाम तेज कर दी गई हैं। निर्माण कार्यों के साथ ही स्नो मेकिंग मशीन के रखरखाव का काम हो रहा है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के मुताबिक इन तमाम कामों के लिए बजट की भी व्यवस्था की जानी है। जिसे देखते हुए प्रस्ताव आने वाली कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा।

यह भी पढें - बधाई...देवभूमि के लक्ष्य ने जीता गोल्ड, इंटरनेशनल सीरीज के रोमांचक फाइनल में जीत
यह भी पढें - पहाड़ के सपूत का इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, जर्मनी में दिखेगा दम
खबर तो ये भी है कि उत्तराखंड सरकार के पास फिलहाल इन तमाम कामों के लिए टेंडर आमंत्रित करने का वक्त नहीं है। ऐसे में सीमित कंपनियों का सलेक्शन कर उनसे ही पूरा काम करवाया जाएगा। स्नो मशीन का रखरखाव भी वही कंपनी कर सकती है, जिससे इसे क्रय किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एकल टेंडर होना है। इस काम के लिए कैबिनेट की मंजूरी लेना जरूरी है। खैर अब आप भी इस बड़े रोमांच के लिए तैयार हो जाइए। सर्दियों में ये खेल आपके शरीर को गर्मी देने का काम कर सकते हैं। जिस वक्त औली में ये नजारा देखने को मिलता है, उसे देखकर आप तमाम नजारे भूल जाएंगे। बर्फीली वादियों के बीच स्कीअर्स ऐसा कमाल दिखाते हैं कि दिल खुश हो जाता है। तो तैयार रहिए 15 जनवरी से 21 जनवरी के बीच, क्योंकि उत्तराखंड में शुरू होने जा रहा है, रोमांच का नया खेल।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home