Video: पहाड़ों में पहली बार, डीएम मंगेश ने रोजगार के लिए शुरू किया शानदार काम
Nov 29 2017 11:22AM, Writer:आदिशा
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल लगातार अपने कामों से जनता के बीच एक अलग ही जगह बना रहे हैं। लोग लगातार उनके मुरीद होते जा रहे हैं। इस बीच मंगेश ने एक बेहतरीन काम किया है। उम्मीद ये है कि इस काम के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जाए और रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके पैदा किए जाएं। जाहिर है कि हर जिले में अगर ऐसा काम हो तो उत्तराखंड के खुशहाल बने से कोई नहीं रोक सकता। अब आप भी जानिए कि रुद्रप्रयाग जिले में क्या हो रहा है। जिला प्रशासन ने दिसम्बर महीने में पहले चरण में जिले के दो हजार काश्तकारों को सब्जी उत्पादन के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा है। जिले में काश्तकारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहे काश्तकारों और विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के बच्चों भविष्य बर्बाद नहीं होगा, देवभूमि के सिंघम ने छेड़ी मुहिम, देखिए वीडियो
यह भी पढें - पहाड़ के जिलाधिकारी पर पीएम मोदी को भरोसा, केदारनाथ के लिए झोंकी पूरी ताकत
जिले में व्यापक स्तर पर मशरूम और सब्जी उत्पादन के लिए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। काश्तकारों को सब्जी उत्पादन के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिसम्बर महीने में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए कृषि और उद्यान विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। पहले फेज में ट्रेनिंग के लिए जिले के तीनों ब्लॉकों के अलग-अलग गांवों के करीब दो हजार काश्तकारों को चिन्हित किया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान ही काश्तकारों की जमीन चिन्हित की जाएगी। इसमें विशेषज्ञ देखेंगे कि जमीन कितनी उपजाऊ है और यहां पर किस तरह की सब्जी या फल उत्पादन किया जा सकता है। ट्रैनिंग के बाद काश्तकारों को बीज और कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। बड़े लेवल पर काश्तकारों को मशरूम, मौन पालन और सब्जी उत्पादन की ट्रैनिंग दी जाएगी।
यह भी पढें - देवभूमि का लड़का बना NDA टॉपर, देशभर में सभी को पछाड़ा, सेना में बनेगा ऑफिसर
यह भी पढें - डीएम दीपक रावत ने चाय बेचने वाले को बना दिया हीरो, लोग मिलने को बेताब
काश्तकारों को ये बताया जाएगा कि वो खेती-किसानी के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकते हैं। शुरूआत में दो हजार काश्तकारों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद दूसरे फेज दो हजार और काश्तकारों को प्रशिक्षित किया जाएगा। काश्तकारों को ये भी बताया जाएगा कि जंगली जानवरों से कैसे फसलों को बचाया जा सकता है।