image: Dehradun boy Snehil and sarthak selected for junior football world cup

उत्तराखंड के दो बच्चे, स्पेन में खेलेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप, शुभकामनाएं

Nov 29 2017 12:46PM, Writer:मीत

उत्तराखंड के खिलाड़ी दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं। ये उत्तराखंड के खिलाड़ियों का ही जलवा है कि आज हर खेल में देवभूमि को मेडल मिल रहे हैं। सरकार भी खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बढ़चढ़कर योगदान दे रही है। अब एक और शानदार खबर है। उत्तराखंड के दो बच्चे स्नेहल और सार्थक स्पेन जा रहे हैं। वहां वो जूनियर फुटबॉल वर्ल्ड में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पेन को वैसे ही फुटबॉलर्स का मक्का कहा जाता है। वर्ल्ड कप के वक्त स्पेन का माहौल देखने लायक होता है। अब देहरादून के दो छोटे फुटबॉलर्स का इसके लिए चयन हुआ है। सार्थक जोशी और स्नेहिल क्षेत्री स्पेन में होने वाले अंडर-14 फुटबाल विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात ये है कि उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के औली में विंटर गेम्स, 15 जनवरी से बर्फीली वादियों में नया रोमांच
यह भी पढें - गांव की बेटी को सलाम, खेतों में पत्थर फेंकते-फेंकते बनी नेशनल प्लेयर
दोनों खिलाड़ियों के कोच नरेन थापा का कहना है कि ये दोनों ही जबरदस्त टेक्नीक वाले प्लेयर हैं। सार्थक जोशी देहरादून के उम्मेदपुर में रहते हैं। स्नेहिल क्षेत्री नवादा के रहने वाले हैं। बीते दिनों देहरादून में ट्रायल के तहत इन दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए चुना गया। सार्थक और स्नेहिल के कोच कहते हैं कि दोनों की शुरू से ही फुटबाल में काफी रुचि थी। स्कूल के शुरुआती दिनों से ही फुटबाल में रुचि रखने वाले इन दोनों खिलाड़ियों ने बीते साल राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। इसी महीने देहरादून में हुए ट्रायल में दोनों का सलेक्शन विश्व कप के लिए हुआ है। सार्थक गजब के डिफेंडर हैं, जबकि स्नेहिल स्ट्राइकर है। स्पेन में 2 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच अंडर-14 फुटबाल विश्वकप का आयोजन होना है।

यह भी पढें - गांव की बेटी ने रचा इतिहास, 2000 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल, बनाया नेशनल रिकॉर्ड
यह भी पढें - बधाई...देवभूमि के लक्ष्य ने जीता गोल्ड, इंटरनेशनल सीरीज के रोमांचक फाइनल में जीत
दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से अपना जलवा दिखाएंगे। सार्थक के पिता का नाम संदीप जोशी है, जो उम्मेदपुर में अपना क्लीनिक चलाते हैं। स्नेहिल के पिता बविंदर क्षेत्री भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। इसके साथ ही सीएम त्रिवेंद्र ने भी स्नेहिल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि ‘’देहरादून निवासी स्नेहल क्षेत्री ने उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। 4 दिसंबर से स्पेन में होने वाले 'अंडर-14 फुटसल वर्ल्ड कप' में अपना खेल कौशल दिखाएंगे। स्नेहल को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं।’’


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home