उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, मोदी सरकार ने अब इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी
Nov 29 2017 5:33PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से गौरवशाली पल आ गया है। वरिष्ठ आइएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदीप सिंह खरोला का जन्म देहरादून में हुआ था। उन्हें एयर इंडिया का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। मोदी सरकार ने मंगलवार को ये बड़ा ऐलान किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के मुताबिक, खरोला 1985 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS हैं। इस पद पर रहते हुए उन्हें सचिव का रैंक और वेतन मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले प्रदीप सिंह खरोला बेंगलुरू मेट्रो के प्रबंध निदेशक के पद पर थे। एयर इंडिया के सीएमडी बने प्रदीप सिंह खरोला का जन्म 1961 में देहरादून में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के कैंब्रियन हॉल स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने हायर सेकेंडरी की पढ़ाई महू से की।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की ग्रेही पांडे, 10 साल की इस बच्ची ने दुनिया को हैरान कर दिया
यह भी पढें - उत्तराखंड के राजीव मेहता बने ओलंपिक महासंघ के महासचिव, देशभर से बधाईयां
साल 1977 में खरोला ने इंदौर से बीटेक किया। इंदौर से बीटेक करने के बाद उन्होंने दिल्ली से एमटेक किया। इसी दौरान उनका अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा में सलेक्शन हुआ था। प्रदीप सिंह खरोला के पिता बीबीएस खरोला भारतीय सेना से ऑर्नरी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे। देहरादून के गढ़ी कैंट में प्रदीप सिंह खरोला का परिवार रहता है। परिवार में खरोला की 90 वर्षीय मां रतन देवी हैं। इसके अलावा परिवार में पत्नी गीतिका, दो बेटे सोमेंद्र और प्रतिभानु हैं। इसके अलावा उनकी बड़ी बहन आशा सेन हैं। प्रदीप सिंह खरोला की बहन और भाई उनकी मां के साथ देहरूदून में रहते हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी गीतिका बेंगलुरू के एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। यहां खास बात ये भी है कि इससे पहले उत्तराखंड की कई प्रतिभाएं देश के लिए अपना अहम योगदान दे रही हैं।
यह भी पढें - Video: पहाड़ों में पहली बार, डीएम मंगेश ने रोजगार के लिए शुरू किया शानदार काम
यह भी पढें - देहरादून में इंटेलिजेंस एजेंसियां अलर्ट मोड पर, संदिग्धों का वैरिफिकेशन शुरू
थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ के चीफ अनिल धस्माना और सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी के बाद प्रदीप सिंह खरोला ने देवभूमि का मान बढ़ाया है। खास बात ये भी है कि खरोला की नियुक्ति ऐसे समय की गई है, जब एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया के तरीके सुझाने के लिए मंथन चल रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा एक मंत्री समूह का गठन किया गया है। एयर इंडिया-विशिष्ट वैकल्पिक तंत्र नाम के इस समूह की अध्यक्षता वित्तमंत्री अरुण जेटली के हाथों में सौंपी गई है। इस समूह द्वारा रणनीतिक विनिवेश प्रक्रिया के लिए निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रमुख मुद्दों जैसे एयरलाइन के कर्ज का निपटारा भी इस समूह को करना है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से गौरवशाली खबर है।