image: Garhwali film to telecast on international film festival

Video: उत्तराखंड में पहली बार,इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी गढ़वाली फिल्म

Nov 29 2017 9:43PM, Writer:रश्मि

उत्तराखंड के फिल्म जगत यानी हिलीवुड के लिए शानदार खबर है। बताया जा रहा है कि पहली बार उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की कोई फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल के लिए गढ़वाली फिल्म सुबैरो घाम का सलेक्शन किया गया है। ये उत्तराखंड फिल्म जगत के लिए किसी शानदार खबर से कम नहीं है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का सलेक्शन होने से फिल्म के निर्माता और निर्देशक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सुबैरो घाम एक संवेदनशील फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि पहाड़ के क्षेत्रों में शराब किस तरह से लोगों के लिए दुश्मन बनती जा रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि शराब से किस तरह पहाड़ बर्बाद हो रहे हैं। इसके अलावा िस फिल्म को लेकर कुछ और भी बातें हैं।

यह भी पढें - रामी बौराणी, उत्तराखंड में जब ‘सावित्री’ अवतार हुआ, जानिए पहाड़ की ये गौरवशाली गाथा
यह भी पढें - Video: देवभूमिवासियों से अपील, उत्तराखंड पुलिस के जवान ‘वीरू’ का हौसला बढ़ाएं
नशे का पहाड़ियों के जीवन पर कैसा असर पड़ता है, इस फिल्म में इस बारे में सब कुछ बताया गया है। जाहिर सी बात है कि इस गढ़वाली फिल्म ‘सुबैरो घाम’ को अब दुनिया देखेगी। इस फिल्म में बलराज नेगी, राजेंद्र, उषा, हेमंत जैसे शादार कलाकारों ने अभिनय किया। खास बात ये है कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से महिलाएं सड़क पर उतरकर शराब के खिलाफ अभियान छेड़ देती हैं। आंदोलन चलाकर इस बुराई को खत्म करने की जागरूकता फैलाई गयी है। इस वजह से ये फिल्म बड़ी हिट भी साबित हुई थी। इस फिल्म की निर्माता निर्देशक उर्मी नेगी हैं। उनका कहना है कि अब पहाड़ों में हो रहे पलायन को लेकर वो एक फिल्म बनाना चाहती हैं, जो कि बड़े बजट की होगी। जाहिर है कि इस फिल्म का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाना गर्व की बात है।

यह भी पढें - Video: गुत्थी का उत्तराखंड प्रेम देखिए, पहाड़ के सुपरहिट गीत पर लगाए ठुमके
यह भी पढें - Video: देहरादून में उर्वशी रौतेला का दिलकश अंदाज देखिए, अदाओं से लूटी महफिल
अब आपको हम इस फिल्म की कुछ झलकियां भी दिखा रहे हैं, आपको भी उत्तराखंड के सिनेमा पर गर्व है, तो ये फिल्म जरूर देखें और लोगों तक शेयर करें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home