image: encounter in kashmir between indian army and terrorist

सलाम सेना: कश्मीर में 5 आतंकवादी ढेर, भारी बर्फबारी के बीच वीरों ने लिखी शौर्यगाथा

Nov 30 2017 4:12PM, Writer:कपिल

कश्मीर में एक बार फिर से देस की सेना गरजी है। आतंकियों का लगातार सफाया हो रहा है। एक बार फिर से भारतीय सेना ने यहां वीरता और साहस का परिचय दिया है। जी हां 5 आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाया गया है। बताया जा रहा है कि कश्मीर के बड़गाम में 4 और सोपोर में एक आतंकवादी को ढेर किया गया है। इसके साथ ही इस साल इंडियन आर्मी ने 200 से ज्यादा आतंकवादियों को नर्क पहुंचा दिया है। दरअसल सुरक्षाबलों को पहले एक खुफिया सूचना मिली कि बड़गाम के एक गांव में कुछ आतंकवादी छुपे हैं। इसके बाद सुरक्षाबल ऑरेशन के लिए उस गांव में निकल पड़े। इस बीच आतंकियों को खबर मिल गई कि सुरक्षाबल उनका शिकार करने के लिए आ रहे हैं। अपने बचाव में आतंकवादियों की तरफ से पहले गोली चलाई गई। बस फिर क्या था, इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढें - पहाड़ की बेटी, शहर की नौकरी छोड़ी, वापस लौटी और आज करोड़ों में है कमाई
यह भी पढें - उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए बड़ा तोहफा, नए साल पर बंपर भर्तियां, इन पदों पर करें आवेदन
बताया जा रहा है कि ये फायरिंग काफी देर तक चली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया। उधर सोपोर में भी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर हो गया। बीते कुछ महीनों से सुरक्षाबल यहां काफी सक्रिय हैं। इससे पहले जनरल बिपिन रावत साफ कर चुके हैं कि बर्फबारी के दौरान आतंकी और ज्यादा घुसपैठ की कोशिश करते हैं। इसी महीने की 21 तारीख को भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पैरा मिलिट्री फोर्स के एक जवान को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। एक बार फिर से इंडियन आर्मी आतंकवादियों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। इसके लिए इंडियन आर्मी द्वारा डबल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पाकिस्तान से आए आतंकियों की हर गोली का जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी तैयार है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, मोदी सरकार ने अब इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की ग्रेही पांडे, 10 साल की इस बच्ची ने दुनिया को हैरान कर दिया
इस बार आंतकियों को कोई वॉर्निंग नहीं दी जा रही है। जो आतंकी जहां दिख रहा है उसे वहीं ढेर कर दिया जा रहा है। सेना जानती है कि आतंकियों को रहम की भीख देना कितना खतरनाक साबित हो रहा है। इसके साथ ही इंडियन आर्मी के आंकड़े में अब कुल मिलाकर 200 से ज्यादा आतंकियों की लाश दफन हो चुकी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने ये बात मीडिया को बताई थी। सेना ने आतंकियों के खिलाफ एक विशेष ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत पिछले 10 महीने में 200 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। यानी साफ है कि अब भारतीय सेना के निशाने से आतंकी किसी भी हाल में नहीं बच सकते। गृह मंत्रालय ने एक रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर में 7 महीनों में औसतन हर दिन एक आतंकी वारदात हुई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home