उत्तराखंड की बेटी को शुभकामनाएं, मिस एशिया कॉम्पिटीशन में जीता दुनिया का दिल
Nov 30 2017 9:51PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड की एक और बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। ये बात भी साबित हो गई है कि खूबसूरती के मामले में उत्तराखंड की बेटियों का कोी जवाब नहीं। राजधानी देहरादून की बेटी ने 25 देशो की प्रतिभागियों को पछाड़ कर ये मुकाम हासिल किया है। दक्षिण कोरिया में आयोजित ‘मिस एशिया’ प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली देहरादून की आकांक्षा थर्ड रनरअप रहीं हैं। दक्षिण कोरिया में 24 नवम्बर को मिस एशिया प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस कॉम्पिटीशन में 25 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन सभी को छाड़ते हुए आकांक्षा ने ये मुकाम हासिल किया। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देहरादून की आकांक्षा सिंह मिस एशिया के अंतिम दौर में थर्ड रनरअप रहीं है। उत्तराखण्ड की लड़कियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते इससे पहले भी कई जगह अपनी पहचान बनाई है।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के इस DM से डरते हैं गुंडे, लेकिन बच्चों के लिए वो ‘मौसम वाले अंकल’ हैं..देखिए वीडियो
यह भी पढें - उत्तराखंड में कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर का आगाज, 1 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
उत्तराखंड की खूबसूरत बेटियों में गिनी जाने वाली उर्वशी रौतेला भी इसका उदाहरण हैं। इसके साथ ही अप्रैल महीने में ख्याति शर्मा ने इजिप्ट में ‘मिस ईको इंटरनेशनल’ में प्रतिभाग किया था। वहीं अक्तूबर में प्रिया शाह ने ‘मिस ग्लोबल ब्यूटी क्वीन’ का खिताब जीता। इसके अलावा आने वाले तीन दिसम्बर को उपासना सिंह ‘जलपरी प्रतियोगिता’ के फिनाले में प्रतिभाग करेंगी। आकांक्षा इस समय वह मुम्बई में माता-पिता के साथ हैं और 10 दिसम्बर तक वह देहरादून पहुंच जाएगी।उत्तराखंड की बेटियां आज अपने हुनर से फलक पर जा रही हैं। हर क्षेत्र में ये बेटियां देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। अब आप हल्द्वानी की सलोनी जोशी को ही ले लीजिए। उन्हें मिसेज इंडिया एलीट ग्लोबल इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
यह भी पढें - सलाम सेना: कश्मीर में 5 आतंकवादी ढेर, भारी बर्फबारी के बीच वीरों ने लिखी शौर्यगाथा
यह भी पढें - उत्तराखंड के प्रतिभाशाली पर्वतारोही योगेश नयाल का निधन, बेटे के गम में मां की हालत बिगड़ी
ये उत्तराखंड की बेटियां ही हैं, जो देश विदेशों में जाकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। चाहे आप बात खेलों की कर लीजिए। मानसी जोशी और एकता बिष्ट जैसी प्रतिभाशाली लड़कियां आज क्रिकेट टीम में अपना हुनर दिखा रही हैं। इसके अलावा आप अनुष्का शर्मा या उर्वशी रौतेला की ही बात करें तो वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। चाहे आप बात वर्तिका जोशी की कीजिए, जो नविका सागर परिक्रमा से विश्व के भ्रमण पर निकलने वाली पहली महिला नेवी ऑफिसर हैं। वर्तिका जोशी अपनी टीम को लीड कर रही हैं। कुल मिलाकर कहें तो हर बार उत्तराखंड की बेटियां देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। आकांक्षा को भी राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। ऐसे ही उत्तराखंड का नामं रोशन कीजिए। आप वर्ल्ड लेवल का भी कॉम्पिटीशन जीतेंं, ये हमारी शुभकामनाएं हैं।