image: Gold reserve in uttarakhand rudraprayag district

लीजिए...उत्तराखंड में मिला सोने का भंडार, वैज्ञानिकों को इस जिले से बेहद उम्मीदें

Dec 1 2017 11:35AM, Writer:कपिल

क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड के एक जिले में सोने का भंडार है। अगर सही ढंग से कोशिशें की गई तो इसमें कोई शक नहीं कि आने वाले वक्त में उत्तराखंड भी सोने का उत्पादक राज्य बन सकता है। जी हां ये सौ फीसदी सच है कि उत्तराखंड के एक जिले में सोने के भंडार का पता चला है। वैज्ञानिकों और तमाम रिसर्चर्स के हवाले से हम आपको ये बातें बता रहे हैं। उत्तराखंड के उस जिले का नाम है रुद्रप्रयाग। इस जिले के कुछ इलाकों में सोना मिश्रित तांबा खनिज पदार्थ बड़े पैमाने में पाया गया है। इसकी खोज भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने की है। करेंट साइंस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक सतही शैल और झरनों के तलछट से 475 पार्ट्स प्रति बिलियन और 1.42 पार्ट्स प्रति बिलियन सोने के नमूने लिए गए हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी को शुभकामनाएं, मिस एशिया कॉम्पिटीशन में जीता दुनिया का दिल
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के इस DM से डरते हैं गुंडे, लेकिन बच्चों के लिए वो ‘मौसम वाले अंकल’ हैं..देखिए वीडियो
जिन हिस्सों में ये खनिज पदार्थ पाए गए हैं, वो लेसर हिमालय के नाम से जाने जाते हैं, और ये उत्तर की तरफ से मेन सेंट्रल थ्रस्ट और दक्षिण की ओर नॉर्थ अल्मोड़ा थ्रस्ट के बीचों बीच में पड़ते हैं। यानी कहा जा सकता है कि आने वाला वक्त उत्तराखंड के लिहाज से बेहतरीन साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने प्रदेश के लामेरी-कोटेश्वर इलाके से 355 नमूने लिए। लखनऊ में GSI के केमिकल डिवीजन में नमूने की जांच की गई। जिस पर एक रिपोर्ट तैयार किया गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक नमूनों के एक्स-रे रिसर्च में सोने के साथ चाल्कोपाइराइट, पाइराइट, स्फालेराइट और गैलेना होने के संकेत भी मिले हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि रुद्रप्रयाग इलाके में सोना मिला है। इसके अलावा भी इस खबर में आपको लिए बहुत कुछ है, जिसके बारे में आपका जानना जरूरी है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर का आगाज, 1 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
यह भी पढें - उत्तराखंड के प्रतिभाशाली पर्वतारोही योगेश नयाल का निधन, बेटे के गम में मां की हालत बिगड़ी
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जिन इलाकों में सोना पाया गया है, वो रुद्रप्रयाग कस्बे के आसपास मंदाकिनी नदी के किनारे हैं। जरा सोचिए कि अगर सही ढंग से काम चला तो आने वाले वक्त में उत्तराखंड के लोगों को कितना रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड की आमदनी भी साल दर साल बढ़ती ही जाएगी। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाला वक्त उत्तराखंड के लिए बेहद ही शानदार होने वाला है। इसके साथ ही ये भी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वक्त में जल्द ही इसके बारे में और जानकारी लेकर खनन का काम शुरू किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में एक बार फिर से शोधकर्ता और रिसर्चर्स इस बारे में और जानकारी जुटा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड की बल्ले-बल्ले हो जाएगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home