image: Garhwal rifle demolished terrorist in kashmir

गढ़वाल राइफल के जवानों ने फिर दिया शौर्य का परिचय, 4 आतंकियों को ढेर कर दिया

Dec 2 2017 3:48PM, Writer:कपिल

कश्मीर में एक बार फिर से देश की सेना गरजी है। आतंकियों का लगातार सफाया हो रहा है। खासतौर पर गढ़वाल राइफल के वीर जवान जो बॉर्डर पर नजर गढ़ाए बैठे हैं, उनके एक्शन के चलते आंतकिय़ों के दिन का चैन और रात की नींद हाराम हो गई है। भारतीय सेना ने कश्मीर में 5 आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाया गया है। इनमें से चार आतंकी बड़गाम में मारे गए हैं। ये आतंकी जैश के मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। बड़गाम में 10 गढ़वाल राफल के वीर जवान तैनात हैं। जवानों को पहले एक खुफिया सूचना मिली कि बड़गाम के एक गांव में कुछ आतंकवादी छुपे हैं। इसके बाद सुरक्षाबल ऑरेशन के लिए उस गांव में निकल पड़े। इस बीच आतंकियों को खबर मिल गई कि सुरक्षाबल उनका शिकार करने के लिए आ रहे हैं। अपने बचाव में आतंकवादियों की तरफ से पहले गोली चलाई गई।

यह भी पढें - Video: जय हिंद: फिल्मी हीरो को सब शेयर करते हैं, आज इस फौजी का हौसला बढ़ाएं
यह भी पढें - देवभूमि का नायक, लेफ्टिनेंट जनरल बलंवत सिंह नेगी, चीन-पाकिस्तान का बाप है ये हीरो
बस फिर क्या था, इसके जवाब में वीर जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।गढ़वाल राइफल के इन जवानों ने आतंकियों को संभलने का भी मौका नहीं दिया और ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास से तीन एसाल्ट राइफलें, तीन एके मैगजीन, 111 कारतूस और अन्य साजो सामान मिला है। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग काफी देर तक चली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया। उधर सोपोर में भी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर हो गया। बीते कुछ महीनों से सुरक्षाबल यहां काफी सक्रिय हैं। इससे पहले जनरल बिपिन रावत साफ कर चुके हैं कि बर्फबारी के दौरान आतंकी और ज्यादा घुसपैठ की कोशिश करते हैं। इसी महीने की 21 तारीख को भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पैरा मिलिट्री फोर्स के एक जवान को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

यह भी पढें - कुमाऊं रेजीमेंट का वीर शहीद, जिसके सामने नहीं टिक पाए थे 2000 चीनी सैनिक
यह भी पढें - देवभूमि का सेनानायक, कीर्ति चक्र विजेता, 8 आतंकियों को सुलाया मौत की नींद
एक बार फिर से इंडियन आर्मी आतंकवादियों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। इसके लिए इंडियन आर्मी द्वारा डबल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पाकिस्तान से आए आतंकियों की हर गोली का जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी तैयार है। इस बार आंतकियों को कोई वॉर्निंग नहीं दी जा रही है। जो आतंकी जहां दिख रहा है उसे वहीं ढेर कर दिया जा रहा है। सेना जानती है कि आतंकियों को रहम की भीख देना कितना खतरनाक साबित हो रहा है। इसके साथ ही इंडियन आर्मी के आंकड़े में अब कुल मिलाकर 200 से ज्यादा आतंकियों की लाश दफन हो चुकी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने ये बात मीडिया को बताई थी। सेना ने आतंकियों के खिलाफ एक विशेष ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत पिछले 10 महीने में 200 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home