उत्तराखंड को बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर का प्रणाम, देवभूमि के लोगों के बारे में बोले खास बात
Dec 4 2017 2:50PM, Writer:आदिशा
उत्तराखंड की वादियां हमेशा से फिल्मी सितारों को यहां खींच लाती हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर शूटिंग के सिलसेिले में उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे। अर्जुन के मुताबिक उत्तराखंड के नजारे बेहद ही शानदार हैं। यहां की वादियां एक पल के लिए भी पलक झपकने का मौका नहीं देगी। इसके साथ ही अर्जुन के उत्तराखंड के लोगों के लिए कुछ बातें कही हैं। उनके मुताबिक उत्तराखंड के लोग बेहद ही सीधे और सरल हैं। उनका कहना है कि उत्तरखांड के लोगों में मित्रता की भावना है और वो एक दूसरे की मदद करने पर भरोसा रखते हैं। दरअसल अर्जुन कपूर फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ पहुंचे। जैसे ही लोगों को अर्जुन के पिथौरागढ़ आने की खबर मिली तो वो गुलदस्ते लेकर नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंच गए। अर्जुन ने भी अपने पहाड़ी फैन को नाराज नहीं किया।
यह भी पढें - उत्तराखंड का झूलाघाट अमर हो जाएगा, बॉलीवुड में बन रही है यादगार फिल्म
यह भी पढें - Video: देवभूमिवासियों से अपील, उत्तराखंड पुलिस के जवान ‘वीरू’ का हौसला बढ़ाएं
उन्होंने बच्चों और लोगों से हाथ मिलाया और फोटो खिंचवाई। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग झूलाघाट में होगी। आपको पता ही होगा कि पंचेश्वर बांध बनने से झूलाघाट का अस्तित्व सदा के लिए खत्म हो जाएगा, क्योंकि ये बांध के डूब क्षेत्र में आ रहा है। लेकिन बॉलीवुड की इस फिल्म में आप झूलाघाट के अविस्मरणीय नजारों को हमेशा हमेशा के लिए देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग चार दिसंबर से 31 दिसंबर तक इस इलाके में होगी। खास बात ये है कि इस फिल्म के क्लाइमैक्स में भी इसी पुल का सीन होगा। फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग के लिए जिलाधिकारी से परमीशन ले ली है। शूटिंग के लिए लाइन प्रोड्यूसर की अगुवाई में एक टीम पिछले एक महीने से यहां डटी हुई है। जिला प्रशासन से 28 दिनों के लिए यहां शूटिंग की अनुमति दी है।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में घूमने आई यूरोप की लड़की, गांव में रही और गाती हैं शानदार पहाड़ी गीत
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में पहली बार,इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी गढ़वाली फिल्म
यशराज फिल्म्स के द्वारा कहा गया है कि इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वो लेगें। इस फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ के मुख्य सिमलगैर बाजार, चंडाक, मेघना कॉप्लैक्स, केएमवीएन गेस्ट हाउस समेत और हिस्सों में होगी। इसके बाद फिल्म की पूरी यूनिट झूलाघाट का रुख करेगी। झूलाघाट में तीन दिन तक शूटिंग की जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की मेन यूनिट प्लेन के जरिये नैनीसैनी हवाई अड्डे पर उतरेगी। इस फिल्म के निर्देशक दिबाकर बेनर्जी हैं। दिबाकर इससे पहले खोसला का घोसला, ओये लकी लकी ओए जैसी फिल्में बना चुके हैं। अब वो यशराज बैनर के तले ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म बना रहे हैं। इसमें परिणीति चोपड़ा पिंकी और और संदीप के रोल में अर्जुन कपूर होंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का सबसे खूबसूरत सीन आखिरी होगा, जो कि झूलापुल पर फिल्माया जाएगा।