बधाई: उत्तराखंड के दो होनहारों ने रचा इतिहास, क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए हुआ चयन
Dec 4 2017 6:14PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड की प्रतिभाएं फलक पर उड़ान भरने के लिए बेकरार हैं। हर खेल में वो खुद को साबित कर रहे हैं और लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। तमाम सुविधाओं का टोटा होने के बाद ये युवा विश्व पटल पर अपना नाम अंकित कर रहे हैं। ऐसे में इन दो युवाओं ने एक बार फिर से इतिहास रचा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के दो होनहारों आर्य जुयाल और कमलेश नागरकोटि की। इन दोनों का सलेक्शन क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। जी हां अंडर-19 वर्ल्ड कप में ये भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आपको बता दें कि आर्यन जुयाल हल्द्वानी के रहने वाले हैं। इसके साथ ही कमलेश नागरकोटि बागेश्वर के रहने वाले हैं। न्यूजीलैंड में 13 जनवरी से अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में आपको उत्तराखंड के इन दो युवाओं का भी दम देखने को मिलेगा।
यह भी पढें - उत्तराखंड के दो बच्चे, स्पेन में खेलेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप, शुभकामनाएं
यह भी पढें - उत्तराखंड के औली में विंटर गेम्स, 15 जनवरी से बर्फीली वादियों में नया रोमांच
आर्यन जुयाल के लिए कहा जाता है कि वो खेल के मामले में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। दरअसल आर्यन भी एक बेहतरीन फिनिशर हैं और साथ ही खास बात ये है कि वो विकेटकीपर भी हैं। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट को कभी भी अलविदा कह सकते हैं । आपको पता ही होगा कि धोनी भी उत्तराखंड के ल्वाली गांव के रहने वाले हैं। हालांकि बाद में माही झारखंड चले गए थे। खैर धोनी के संन्यास के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि आखिर माही का विकल्प कैसे ढूंढकर लाएं। इसके लिए बीसीसीआई लगातार खोज कर रही है। हल्द्वानी के विकेट कीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी से क्रिकेट की शुरुआत की।
यह भी पढें - गांव की बेटी को सलाम, खेतों में पत्थर फेंकते-फेंकते बनी नेशनल प्लेयर
यह भी पढें - गांव की बेटी ने रचा इतिहास, 2000 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल, बनाया नेशनल रिकॉर्ड
2011 में आर्यन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14 टीम में शामिल हुए।उन्होंने तीन साल तक अंडर-14 टीम की ओर से खेला और बेहतरीन खेल दिखाया है। 2016-17 में आर्यन ने सेंट्रल जोन की कप्तानी की। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। इसके अलावा इंटर जोनल अंडर-16 टूर्नामेंट में भी आर्यन कप्तान रहे । आर्यन के हुनर को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कैंप के लिए बीसीसीआइ को आर्यन का नाम सुझाया था। उनकी तेज तर्रार विकेटकीपिंग देखकर ही सलेक्टर्स ने उन्हें टीम में शामिल किया है। इसके अलावा कमलेश नागरकोटि भी हार्दिक पांड्या की माफिक तेज तर्रार बल्लेबाज और जरूरत के वक्त एक बेहतरीन गेंदबाज साबित होते हैं। कमलेश नागरकोटि का सलेक्शन टीम में ऑल राउंडर के रूप में हुआ है। रविवार शाम को बीसीसीआइ ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा की।