image: Video from I love my uttarakhandi sanskriti page

Video: I LOVE MY उत्तराखंडी संस्कृति, गजब के हुनरमंद हैं ये गढ़वाली छोरे, देखिए

Dec 4 2017 7:44PM, Writer:मीत

सबसे पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि ये वीडियो हमने i love my uttarakhandi sanskriti पेज से लिया है। ये फेसबुक पर उत्तराखंड से जुड़ा एक ऐसा पेज है, जिसमें उत्तराखंड से जुड़ी हर बात होती है, हर जानकारी होती है। संसकृति से जुड़ी हर बात आपको यहां मिलेगी। नए चेहरे अगर आगे बढ़कर कुछ करना चाहते हैं तो इस पेज को संभालने वाले श्रीकांत उनियाल उन्हें भरपूर मौका देते हैं। खास बात ये है कि इस पेज की विविधता को देखते हुए बॉलीवुड सिंगर सोनू निगमं भी तारीफों के पुल बांध चुके हैं। हाल ही में इस पेज पर एक खूबसूरत वीडियो अपलोड किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया कि इस पेज में उत्तराखंड के युवा टैलेंट को काफी मौका दिया जाता है। अबकी बार रुहान भारद्वाज, सूरज सिंह रावत और दीपा धामी ने इस वीडियो के जरिए गदर मचा दिया है।

यह भी पढें - उत्तराखंड को बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर का प्रणाम, देवभूमि के लोगों के बारे में बोले खास बात
यह भी पढें - उत्तराखंड का झूलाघाट अमर हो जाएगा, बॉलीवुड में बन रही है यादगार फिल्म
रुहान भारद्वाज आवाज के धनी हैं। इसके साथ ही गिटार प्ले करने के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। बेहतरीन आवाज और हुनर के जरिए रूहान सभी का दिल जीतते जा रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में आपको सूरज सिंह रावत भी दिख रहे हैं। सूरज सिंह रावत ने गढ़वाली रैप को एक अलग दिशा देने का काम किया है। इसके साथ ही इस वीडियो में आपको दीपा धामी भी दिख रही हैं। दीपा धामी वॉयस ऑफ इंडिया जैसे शो में अपनी आवाज का जादू दिखा चुकी हैं। इन तीनों युवाओं ने गढ़वाली गीतों का एक मैश अप तैयार किया और उसे लोगों के सामने पेश किया है। वैसे ये कहा जा सकता है कि आई लव माई उत्तराखंड संस्कृति पेज की इस पहल की भी तारीफ करनी होगी। श्रीकांत उनियाल जिस तरीके से इस पेज को संभाल रहे हैं, वो काबिले तारीफ है।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में घूमने आई यूरोप की लड़की, गांव में रही और गाती हैं शानदार पहाड़ी गीत
यह भी पढें - Video: देहरादून में उर्वशी रौतेला का दिलकश अंदाज देखिए, अदाओं से लूटी महफिल
श्रीकांत दिल्ली में रहते हैं लेकिन उनका वास्ता उत्तराखंड के सुदूर गांव चाका चोपण्यूं से है। ये गांव टिहरी जिले में पड़ता है। काफी वक्त पहले श्रीकांत ने इस पेज को तैयार किया था। लेकिन आज आप इस पेज पर उत्तराखंड के बड़े कलाकारों और उभरते कलाकारों को देख सकते हैं। उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी भी हर बात आपको इस पेज में दिखाई देगी। युवा टैलेंट को जिस तरह से इस पेज के जरिए दुनिया के सामने रखा जा रहा है, इसके लिए श्रीकांत बधाई के पात्र हैं। अब ये वीडियो देखिए ।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home