उत्तराखंड का शशि कपूर, जिसे असली शशि कपूर मुंबई ले जाना चाहते थे
Dec 5 2017 11:32AM, Writer:आदिशा
शशि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं। 79 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देहरादून में शशि कपूर की यादें जिंदा हैं। उत्तराखंड के इस शशि कपूर को जब असली शशि कपूर ने अपने सामने देखा तो वो चौंक गए थे। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वो उनकी तरह दिखते है। बताया जाता है कि शशि कपूर इन्हें हमेशा अपने साथ रखना चाहते थे। जी हां हम बात कर रहे हैं देहरादून के अश्विनी शर्मा की। जैसे ही शाम को अश्वनी शर्मा को अपने गुरु के मरने की खबर मिली तो वो सन्न रह गए। अश्वनी शर्मा देहरादून में चाय की दुकान चलाते हैं। हैरानी की बात ये है कि उनका रंगरूप, कद-काठी, चाल-ढाल और अदाएं बिल्कुल शशि कपूर जैसी हैं। उन्हें डुप्लीकेट शशि कपूर के तौर पर भी पहचाना जाता है।
यह भी पढें - Video: एक पहाड़ी कवि बना दुनिया के लिए मिसाल, नेगी जी के जन्मदिन पर एक खास रिपोर्ट
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में स्पेन की दो लड़कियां, गांव में रही और पहाड़ी संस्कृति को अपनाया
अश्विनी शर्मा शशि कपूर के जवानी के दिनों की तरह दिखते हैं। आज भी वो वैसे ही सूट-बूट में रहते हैं। अश्वनी शर्मा कहते हैं कि तीन साल पहले वो शशि कपूर से मिले थे। हालांकि अब तक दोनों के बीच 10 से ज्यादा बार मुलाकात हो चुकी है लेकिन 3 साल पहले वाली मुलाकात आखिरी थी। अश्विनी शर्मा का कहना है कि उस वक्त ही शशि कपूर बेहद बीमार और कमजोर लग रहे थे। शशि कपूर ने अपने हमशक्ल को सामने देखा तो चौंक गए थे। अश्वनी शर्मा ने बताया कि वो जब तीन साल पहले शशि कपूर से मिले, तो शशि कपूर ने उन्हें बेटी संजना कपूर की फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। अश्विनी बताते हैं कि शशि कपूर चाहते थे कि अश्वनी मुंबई में उनके साथ ही रहें। अश्विनी को देखकर शशि कपूर को अलग अहसास होता था और ऊर्जा मिलती थी।
यह भी पढें - Video: ये है उत्तराखंड की संस्कृति, हम कहीं भी रहें लेकिन ये हमारे दिलों में बसती है !
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में स्पेन की दो लड़कियां, गांव में रही और पहाड़ी संस्कृति को अपनाया
अश्वनी शर्मा कहते हैं कि शशि कपूर उनके गुरु थे, पथ प्रदर्शक थे। आज वहोनहीं रहे तो लगता है जैसे जीवन ही व्यर्थ हो गया है। हैरानी की बात तो ये भी है कि अश्विनी अब तक कई फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं। हिंदी फिल्म मजहब की दीवार, श्री एलएलबी, प्यार और क्रांति के अलावा भोजपुरी फिल्म कैसन लागी धूम में वो अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। अश्वनी शर्मा न सिर्फ शशि कपूर जैसे दिखते हैं बल्कि उन्हे शशि कपूर के डॉयलॉग भी पूरी तरह से याद हैं। जंजीर फिल्म का तो उन्हें हर डॉय़लोग सीन के साथ याद है। इसके साथ ही उनका कहना है कि उनके गुरु अब इस दुनिया से चले गए तो अब जिंदगी अधूरी अधूरी सी हो गई है, जिसकी भरपाई करना काफी मुश्किल है।