'राम मंदिर बनने नहीं देगी कांग्रेस ?' बीजेपी के सवाल पर राहुल गांधी चुप क्यों ?
Dec 5 2017 8:27PM, Writer:कपिल
अयोध्या केस में एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। ये सुनवाई 8 फरवरी तक के लिए टाल दी गई है। आपको बता दें कि सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील और कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि इस सुनवाई को 2019 तक टाल दिया जाए। अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी से सीधे तौर पर सवाल पूछा है कि राम मंदिर को लेकर कांग्रेस और उनका क्या स्टैंड है? प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि जल्द से इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो और जल्द से जल्द फैसला आए। उन्होंने कहा कि इस तरह से ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जा सकेगा। अमित शाह ने कहा कि ये देश की आस्था से जुड़ा हुआ सवाल है।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे होगी जबरदस्त बर्फबारी, बर्फानी बने बाबा केदार
यह भी पढें - उत्तराखंड के 17 सालों में पहली बार, इस विभाग में अलग अलग पदों के लिए भर्तियां शुरू
शाह ने कहा कि राम मंदिर मामले की सुनवाई रोकने से क्या मिलने वाला है ? शाह बोले कि राम मंदिर केस की सुनवाई को लेकर कांग्रेस आखिर अपना रुख साफ क्यों नहीं कर रही ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना रुख साफ करना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि राहुल गुजरात में मंदिर जा रहे है और दूसरी तरफ राम जन्मभूमि केस पर सुनवाई को टालने के लिए कपिल सिब्बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर कब कांग्रेस इस मामले पर अपना रुख साफ करेगी ? बकौल शाह कपिल सिब्बल ने कोर्ट में जो दलील दी हैरान करने वाली है। उन्होंने फिर सवाल पूछा कि आखिर चुनाव का सुन्नी वक्फ बोर्ड से क्या लेना-देना है? आपको बता दें कि इस मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर सुनवाई हुई थी।
यह भी पढें - Video: नैनीताल को हमेशा के लिए जिंदा कर गए शशि कपूर, जब उत्तराखंड को कहा था स्वर्ग
यह भी पढें - सीएम त्रिवेंद्र का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार, इसे कांग्रेसी सह नहीं पा रहे हैं
इस दौरान सभी पक्षों के वकीलों ने अपने तर्क रखे थे। इस मामले की अगली सुनवाई आठ फरवरी 2018 को होगी। इससे पहले कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि राम मंदिर का निर्माण बीजेपी के 2014 के घोषणापत्र में शामिल है, इसलिए कोर्ट को बीजेपी के जाल में नहीं फंसना चाहिए। कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि हिंदुस्तान का माहौल अभी ऐसा नहीं है कि इस मामले की सुनवाई हो सके। उन्होंने कहा कि आखिर इस मसले को लेकर इतनी हड़बड़ी क्यों मचाई जा रही है ? कपिल सिब्बल ने मांग की है कि सुनवाई 5 या 7 जजों बेंच को दी जाए और साल 2019 के आम चुनाव के बाद इस केस पर सुनवाई करनी चाहिए। कपिल सिब्बल के मुताबिक ये केस राजनीतिक हो चुका है। इस वजह से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीधे सीधे राहुल गांधी से ही सवाल पूछा है कि आखिर कांग्रेस राम मंदिर को बनाने देना चाहती या नहीं?