image: cm trivendra in sawan village of chamoli

शहीदों के गांव पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहीद मेले का शुभारंभ, कई बड़े ऐलान

Dec 8 2017 8:11PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शहीदों की तपोभूमि कही जाने वाले गांव में पहुंचे। जी हां हम बात कर रहे हैं चमोली जिले के सवाड़ गांव पहुंचे। इससे पहले कि आप कुछ और सोचें हम आपको इस गांव का गौरवशाली इतिहास भी बता रहे हैं। सवाण गांव देवभूमि का एक ऐसा गांव है, जिसके लिए कहा जाता है कि यहां हर घर में एक फौजी रहता है। इस गांव के शहीदों की गौरवगाथा भी अद्भुत है। प्रथम विश्व युद्ध के वक्त इस गांव के फौजियों ने अपनी वीरता का परिचय दिखाया था। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इस गांव के 22 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध में भी इस गांव के जवानों ने शौर्या की एक बेमिसाल इबारत लिखी थी। द्वितीय विश्व युद्ध में इस गांव के 38 जवान शहीद हुए थे।

यह भी पढें - गैरसैंण में ऐतिहासिक फैसला, लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, तबादला एक्ट पास
यह भी पढें - उत्तराखंड के सीएम ने दी महिला सुरक्षा की मिसाल, एक ट्वीट पर एक्शन, देशभर में तारीफ
इसके अलावा पेशावर काण्ड में सवाण गांव के 14 जवान शहीद हुए थे। बांग्लादेश युद्व के दौरान भी इस गांव का एक जवान शहीद हुआ था। देश के सबसे बड़े ऑपरेशनों में एक ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भी इस गांव का एक जवान शहीद हुआ था। इसके बाद भी इस गांव के जवानों में देशप्रेम का जज्बा खत्म नहीं हुआ। आज इस गांव के 84 जवान देश की सेना में सेवाएं दे रहे हैं। इस वजह से इस गांव में अमर शहीद मेले का शुभारंभ किया गया है। शहीदों को सलाम करने खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत वहां पहुंचे। इस दौरान सीएम ने शहीदों की याद में सवाड़ गांव में भवन का निर्माण कराने की घोषणा की है। इस मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां सैनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जा सकती है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के 17 सालों में पहली बार, इस विभाग में अलग अलग पदों के लिए भर्तियां शुरू
यह भी पढें - सीएम त्रिवेंद्र का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार, इसे कांग्रेसी सह नहीं पा रहे हैं
सीएम त्रिवेंद्र ने ऐलान किया है कि सेना के उच्छ अधिकारियों से बात कर इस मेले में सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सीएम ने कहा कि सवाड़ गांव का गौरवशाली इतिहास हमें देशसेवा व देश पर मर मिटने के लिए प्रेरित करता है। सीएम ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इस बारे में जानकारी दी है। आप भी पढ़िए सीएम का ये फेसबुक पोस्ट।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home