image: winter carniwal in nainital

जय उत्तराखंड: नैनीताल में 15 दिसंबर से विंटर कार्निवाल, ये कलाकार जमाएंगे रंग

Dec 8 2017 9:25PM, Writer:जतिन

सरोवर नगरी नैनीताल में 15 से 17 दिसंबर तक लेक विंटर कार्निवाल-2017 होने जा रहा है। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कार्निवाल में मेगा स्टार नाइट, सांस्कृतिक जलूस, भीमताल में पैराग्लाडिंग, नैनी झील में आकर्षक नौकायन, फ्री मेंसन हॉल में नैनीताल एक धरोहर विषयक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा वॉल पेंटिंग, नाटक, फिल्मों का प्रदर्शन, पागल जिमखाना और माउंटेन साइकलिंग, स्काई लालटेन, दीपदान विशेष आकर्षण होंगे। यानी साफ है कि सरोवर नगरी के विंटर कार्निवाल के तहत गीत-संगीत की महफिल सजने जा रही है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, टिहरी के पंकज सेमवाल को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
यह भी पढें - शहीदों के गांव पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहीद मेले का शुभारंभ, कई बड़े ऐलान
इसके सबसे खास आकर्षण उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध युवा पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल होंगे। वो मेगा स्टार नाइट से श्रीगणेश करेंगे। 15 दिसंबर की शाम मल्लीताल फ्लैट्स में मुख्य मंच पर जुबिन अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे। 16 दिसंबर को लिटिल चैंप सन्मुख प्रिया और ध्रून टिक्कू आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्निवाल को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय लोक गायकों के साथ ही नैनीताल की विरासत नाटकों का भी मंचन होगा। फोटो प्रदर्शनी के साथ ही माउंटेन बाइंकिंग जैसे इवेंट भी होने जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि लिटिल चैंप में अपनी अलग पहचान बना चुकी सन्मुख प्रिया व ध्रून टिक्कू का भी प्रोग्राम तय हो चुका है। मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के भाई राजन श्रीवास्तव भी कार्निवाल में कार्यक्रम पेश करेंगे।

यह भी पढें - Video: देवभूमि की बेटी को बदनाम करने की साजिश ? दिव्या रावत से सुनिए पूरा सच
यह भी पढें - फिर गरजा पहाड़ी शेर, बोले 'राजनीति से दूर रहे भारतीय सेना, खतरा है'
इसके साथ ही हास्य कलाकार उदय दहय्या का कार्यक्रम भी तय किया गया है। कार्निवाल के मुख्य संयोजक सीडीओ प्रकाश चंद्र ने बताया कि पारंपरिक लोक संगीत को भी कार्निवाल में स्थान दिया गया है। मशहूर लोक गायक इसमें शिरकत करेंगे। इसके साथ ही भीमताल में पैराग्लाइडिंग व नैनीताल में पागल जिमखाना जैसे कार्यक्रमों को इसमें शामिल किया गया है। समापन 17 दिसंबर को होगा। जाहिर है कि नैनीताल का रंग एक बार फिर से जमेगा। इस बार कुछ खास प्रोग्रामों का खाका तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि इस बार का प्रोग्राम बेहद ही यादगार होने जा रहा है। बस इंतजार अब 15 दिसंबर का है। आप भी तैयार हो जाइए और नैनीताल आने की तैयारी कर लीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home