image: Jaspreet bumrah grandfather was living in uttarakhand now commited suicide

उत्तराखंड में ऐसे हाल में थे क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा, कर डाली आत्महत्या

Dec 11 2017 10:41AM, Writer:आदिशा

जब घर का बेटा दौलत शोहरत और नाम कमा लेता है, तो हर किसी को खुशी होती है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह भी उनमें से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह के दादा उत्तराखंड में ऑटो चलाकर अपनी जिंदगी गुजार रहे थे। ऐसा नहीं है कि जसप्रीत बुमराह के दादा पहले से ही गरीब थे। कभी जसप्रीत के दादा संतोख सिंह बुमराह गुजरात के बड़े बिजनेसमैन में से एक थे। दौलत उनके कदम चूमती थी, शोहरत उनके आस पास से कहीं नहीं जाती थी। लेकिन धीरे धीरे बिजनेस डूब गया। इसके बाद वो उत्तराखंड में रहने लगे थे। उधमसिंहनगर के किच्छा में वो ऑटो चलाते थे और बेहद खराब हालत में अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रहे थे। जसप्रीत के दादा उत्तराखंड में एक कमरे में मुफलिसी और गुरबत की जिंदगी जी रहे थे।

यह भी पढें - उत्तराखंड में शेरदिल पैदा होते हैं, इस पहाड़ी ने लाखों की नौकरी छोड़ी, फौज की वर्दी पहनी
यह भी पढें - देवभूमि के जांबाज से सीखे दुनिया, फौज की वर्दी सबसे पहले, लाखों की नौकरी नहीं चाहिए
हैरानी की बात ये है कि जसप्रीत के दादा पिछले 11 सालों से उत्तराखंड में रह रहे थे। वो किच्छा में रहकर ऑटो चला रहे थे। एक कमरे में रह रहे थे, रूखा-सूखा खाकर अपनी जिंदगी गुजार रहे थे। वो जिंदगी के आखिरी पलों में अपने पोते को नहीं देख पाए। कभी अहमदाबाद में इनकी तीन फैक्ट्रियां थी। लेकिन इस परिवार पर एक के बाद एक कई मुसीबतें आनी शुरू हो गईं। आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें अपनी फैक्ट्रियां बेचनी पड़ी। हालात बिगड़ते देख संतोख बुमराह को अपना सारा कारोबार बेचकर उत्तराखंड आना पड़ा। लेकिन अब उनकी लाश बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पोते जसप्रीत से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके लिए वो अहमदाबाद जा रहे थे। लेकिन साबरमती नदी में उनकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी गाजियाबाद से गायब, दहेज के दानवों ने बरपाया कहर, मदद कीजिए
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, देखिए..अब क्या कर रहे हैं, वीडियो वायरल
आलम ये था कि संतोख सिंह के पास अहमदाबाद जाने का किराया भी नहीं था। दोस्तों और परिचितों ने उन्हें अहमदाबाद जाने के लिए 4 हजार रुपये जुटाए थे। उनकी पुत्री राजिंदर कौर ने फोन पर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया। राजिंदर कौर ने कहा कि संतोख सिंह बुमराह अपने पोते जसप्रीत से मिलने उनके घर गए थे, लेकिन वहां उनको किसी ने भी तवज्जो नहीं दी। इसके बाद वो लापता हो गए। बेटी ने आरोप लगाया है कि जसप्रीत बुमराह की मां के रवैया बहुत ही शर्मनाक रहता था। इससे परेशान होकर जसप्रीत के दादा ने साबरमती में कूदकर आत्महत्या कर ली। क्या इसे आत्महत्या मान लिया जाए ? कई लोग कह रहे हैं कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस खबर को सुनने के बाद से हर कोई सन्न है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home