उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच रोमांच, 6 जनवरी से स्नो बाइकिंग का मजा लीजिए
Dec 11 2017 4:30PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के लिए शानदार खबर है। जरा सोचिए बर्फीली वादियां, खूबसूरत नजारे और उस बर्फ में मोटरसाइकिल राइडिंग का मजा ले रहे हैं, कितना शानदार और अविस्मरणीय पल होगा वो। इसके लिए पहाड़ों में जबरदस्त तैयारी चल रही है। उत्तरकाशी में 6 जनवरी से स्नो बाइकिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये शानदार पहल की गई है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी का वेयर ईगल डेयर बाइकर्स ग्रुप ने ये पहल की है। ये ग्रुप सैलानियों को बर्फ और बर्फीली वादियों में बाइक चलाने के गुर सिखाएगा।
स्नो बाइकिंग का ये अभियान 6 जनवरी से शुरू किया जाएगा। तैयारियां तेज हैं और माना जा रहा है कि इस बार बड़ी संख्या में सैलानी इसका लुत्फ उठाएंगे। आपको बता दें कि पिछले साल भी ऐसी ही पहल शुरू की गई थी।
यह भी पढें - उत्तराखंड में शेरदिल पैदा होते हैं, इस पहाड़ी ने लाखों की नौकरी छोड़ी, फौज की वर्दी पहनी
यह भी पढें - देवभूमि के जांबाज से सीखे दुनिया, फौज की वर्दी सबसे पहले, लाखों की नौकरी नहीं चाहिए
हर्षिल से गंगोत्री और जोशीमठ से बदरीनाथ के बीच स्नो बाइकिंग ट्रेनिंग का अभियान शुरू गया था। उस वक्त इस आयोजन में करीब 150 बाइकर्स आए थे। इस ग्रुप के संचालक तिलक सोनी हैं। उन्होंने कहा कि इसके जरिए सैलानियों को ये भी दिखाया जाएगा कि किस तरह से बर्फबारी के बीच लोग जीवन व्यतीत करते हैं। तिलक सोनी वैसे राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले हैं। साल 1996 में वो अपने माता पिता के साथ उत्तरकाशी आए थे। लेकिन इसके बाद उत्तराखंड की वादियां उन्हें एक बार फिर से अपनी ओर खींच लाई। बताया जाता है कि साल 2001 से वो हर साल उत्तराखंड आते रहते हैं। खास बात ये है कि वो बाइक से ही उत्तराखंड आते हैं। उत्तरकाशी में पर्यटन की जबरदस्त संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने साल 2011 में एक बाइकर्स ग्रुप तैयार किया।
यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी गाजियाबाद से गायब, दहेज के दानवों ने बरपाया कहर, मदद कीजिए
यह भी पढें - उत्तराखंडियों से सीखिए मातृभूमि की रक्षा करना, इस रिपोर्ट में भी देवभूमि बनी नंबर-1
आपको जानकर हैरानी होगी कि आज इस ग्रुप से देश के आठ हजार बाइकर्स जुड़ गए हैं। जो लोग बर्फ में बाइक चलाने का सपना देखते हैं, उनके लिए ये ट्रेनिंग कैंप बेहद खास है। प्रशिक्षण और सुविधाओं के अभाव में इस साहसिक शौक को लोग पूरा नहीं कर पाते थे। लेकिन अब इस अभियान की शुरुआत हो गई है। बताया जा रहा है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 30 बाइकर्स को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये ग्रुप यहां से बदरीनाथ जाएगा। इसके बाद दूसरा अभियान 14 जनवरी से होगा। दूसरा अभियान हर्षिल और गंगोत्री के बीच आयोजित होगा। तीसरा अभियान हर्षिल और धराली के आसपास होगा। इस दौरान बाइकर्स बर्फ के बीच ही टैंट लगाएंगे। ये अभियान मार्च के पहले हफ्ते तक चलेगा। इस ट्रेनिंग में हिस्सा लेने के लिए अब तक 60 से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।