image: Cm trivendra singh rawat in kedarnath

बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, 2018 में दिखेगा भव्य रूप

Dec 11 2017 7:22PM, Writer:कपिल

केदारनाथ में इन दिनों बर्फ बारी हो रही है। इसके बाद भी वहां नई केदारपुरी का निर्माण कार्य जोर शोर से हो रहा है। खास बात ये है कि पीएम मोदी भी इस कामों पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बर्फबारी के बीच वहां कामों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम का कहना है कि आने वाले यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को और अधिक बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर से सर्किल प्वांइट तक बन रहे पैदल मार्ग पर पौराणिक शैली के पत्थर का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही खास बात ये भी है कि गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक घोड़े-खच्चर और पैदल यात्रियों के लिए अलग-अलग दो रास्ते बनाए जाएंगे। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र के साथ रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी मौजूद थे। सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर भी ये जानकारी दी है।

यह भी पढें - गैरसैंण में ऐतिहासिक फैसला, लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, तबादला एक्ट पास
यह भी पढें - उत्तराखंड के सीएम ने दी महिला सुरक्षा की मिसाल, एक ट्वीट पर एक्शन, देशभर में तारीफ
सीएम ने जिलाधिकारी को केदारनाथ मंदिर परिसर को 16 फीट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एक और खास बात ये भी है कि ओएनजीसी कारपोरेट सोशल रिस्पॉंसिब्लिटी यानी सीएसआर फंड से केदारनाथ और गंगोत्री मंदिर की बेहतरी के लिए इस साल 12.38 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें करीब 4.38 करोड़ रुपये केदारनाथ के लिए जारी किए जाएंगे। बिजनेस एक्सीलेंसी पर आयोजित सम्मेलन में ये जानकारी ओएनजीसी के महाप्रबंधक दे चुके हैं। पीएमओ के निर्देशों पर केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्यों में तेजी आ गई है। कड़ाके की ठण्ड और बर्फवारी के बावजूद भी लगातार निर्माण कार्य चल रहे हैं। खुद जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी केदारनाथ धाम में डेरा डाल चुके हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा था कि धाम में मैन और मशीन पावर को भी बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढें - ऋषिकेश से कर्णप्रयाग सिर्फ डेढ़ घंटे में, रेलवे लाइन का निर्माण शुरू, जानिए खास बातें
यह भी पढें - सीएम त्रिवेंद्र का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार, इसे कांग्रेसी सह नहीं पा रहे हैं
इससे भारी बर्फबारी से पहले ही कार्यों को कुछ हद तक संचालित रखा जा सकेगा। निर्माण कार्यों के लिए अहमदाबाद से दो नए आर्किटेक्ट भी पहुंच गये हैं। दोनों ही आर्किटेक्ट मंदिर के पीछे बनने वाली शंकराचार्य समाधि का डिजायन तैयार करने में जुटे हैं। अब हम आपको इस बर्फबारी के बीच एक शानदार वीडियो दिखा रहे हैं। आप भी देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home