उत्तराखंड की बेटी की ऑस्ट्रेलिया में मौत, देश ने खो दी एक बेहतरीन फुटबॉल प्लेयर
Dec 13 2017 4:50PM, Writer:कौशल्या
इस वक्त में आप भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में खोए हुए हैं। लेकिन इस बीच देश ने एक प्रतिभाशाली फुटबॉली खिलाड़ी खो दी है। उत्तराखंड की बेटी नीतिशा नेगी की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई है। नीतिशा के पिता ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांग की है कि बेटी के शव को परिवार को सौंपा जाए। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर नीतिशा की मौत कैसे हुई ? इस बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। 15 साल की नीतिशा वैसे तो परिवार के साथ दिल्ली में रहती थीं। इस बीच उनका सलेक्शन ऑस्ट्रेलिया में फुटबॉल मैच खेलने के लिए हुआ था। वहां मैच खत्म होता है और नीतिशा एक ऐसी जगह जाती हैं, जहां से वो लौटकर वापस नहीं आ पाई। मूलरूप से नीतिशा गढ़वाल की रहने वाली हैं। वो फुटबॉल की एक बेहद ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी थीं।
यह भी पढें - देहरादून से अनुष्का शर्मा की दादी और नानी का संदेश, नेशविला रोड और डोभालवाला चौक मत भूलना
यह भी पढें - देवभूमि के जांबाज से सीखे दुनिया, फौज की वर्दी सबसे पहले, लाखों की नौकरी नहीं चाहिए
स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से उनका सलेक्शन ऑस्ट्रेलिया में मैच खेलने के लिए हुआ था। बताया जा रहा है कि वो नहाते वक्त डेंजर जोन में चली गई। लेकिन कुछ आरोप लगाए जा रहे हैं कि नीतिश अपनी टीम के कोच, मैनेजर और वहां के ऑर्गेनाइजर की गलती की वजह से ही डेंजर जोन में चली गई थीं। नीतिशा के साथ चार और छात्र भी इस हादसे का शिकार हुए लेकिन सभी को बचा लिया गया। अकेली नीतिशा की मौत भी कई सवाल खड़े करती है। ये हादसा रविवार को हुआ जबकि नीतिशा का शव सोमवार को मिला। नीतिशा के पिता अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बेटी के शव को लाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद से परिवार में मातम पसरा है। नीतिशा नेगी दिल्ली के राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में 11वीं की छात्रा थीं।
यह भी पढें - उत्तराखंड में शेरदिल पैदा होते हैं, इस पहाड़ी ने लाखों की नौकरी छोड़ी, फौज की वर्दी पहनी
यह भी पढें - पहाड़ के गरीब किसान का बेटा, आर्मी ऑफिसर बनकर बढ़ाया देवभूमि का मान
वो 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया गई थी। नीतिशा के निधन पर दिल्ली के गढ़वाल भवन में एक शोक सभा भी रखी गई। केंद्र और दिल्ली सरकार से मांग की जा रही है कि नीतिशा के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए। नीतिशा नेगी की मौत की जांच की मांग भी की जा रही है। परिवार का कहना है कि सरकार से मांग की जा रही है कि नीतिशा की मौत की सही तरीके से जांच की जाए। एक परिवार के लिए बेटी का मोल क्या होता है, वो उत्तराखंडियों से पूछना चाहिए। उत्तराखंड में बेटी को देवी की तरह से पूजा जाता है। परिवार की लाडली नीतिशा चली गई और पूरा परिवार सन्न है। पिता की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिता के लिए उनकी बेटी दुनिया की सबसे अच्छी बेटी थी। नीतिशा नेगी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी तो थी ही, लेकिन उससे पहले वो अपने पिता के लिए प्राणों से प्यारी थी। ऊं शांति