देहरादून में अगला रोहित शर्मा तैयार..128 गेदों में बनाए 297 रन..22 छक्के, 31 चौके जमाए
Dec 14 2017 5:11PM, Writer:मीत
कौन कहता है कि उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाएं नहीं है। जनाब हैं, जरा गौर से नजर डालिए। देहरादून के क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम हो गया है। एक 18 साल के लड़के ने सिर्फ 128 गेंदों में 297 रन ठोंक दिए। नाम है तनुष गुसाईं। तनुष गुसाईं ने अपनी पारी में 22 छक्के और 31 चौके जड़े हैं। हाल ही में आपने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखी होगी। वर्ल्ड क्रिकेट में रोहित एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीन बार दोहरे शतक जमाए हैं। तनुष भी एकदम उसी रास्ते पर हैं। बस उम्मीद सही प्लेटफॉर्म की है। दरअसल देहरादून में जिला क्रिकेट लीग चल रही थी। इस क्रिकेट लीग के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने इतना बड़ा निजी स्कोर बनाया है। तनुष क्रिकेट एकेडमी के तनुष गुसाईं ने ऐसा खेला कि पहले किसी को यकीन नहीं हुआ।
यह भी पढें - बधाई: उत्तराखंड के दो होनहारों ने रचा इतिहास, क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए हुआ चयन
यह भी पढें - उत्तराखंड के दो बच्चे, स्पेन में खेलेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप, शुभकामनाएं
लेकिन इस सपने को सच में बदलने का काम इस लड़के ने किया है। तनुष की तूफानी पारी की बदौलत तनुष क्रिकेट ऐकेडमी ने सिर्फ 40 ओवर में ही 541 रन तैयार किए। विरोधी खेमे के दून स्टनर्स ये मुकाबला 475 रनों के बड़े अंतर से हार गए। जिला क्रिकेट लीग में रविवार को तनुष क्रिकेट एकेडमी और दून स्टनर्स के बीच ये मुकाबला खेला गया था। टॉस जीतकर पहले तनुष क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज तनुष गुसाईं अलग ही अंदाज में थे। लग रहा था कि इस दिन को वो एक बड़े रिकॉर्ड में तब्दील करने जा रहे हैं। तनुष ने 128 गेंदों का सामना किया, बस मलाल इस बात का रहा कि वो तिहरा शतक लगाने से चूक गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड पवन सुदरियाल के नाम था। पवन ने पिछले साल 176 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया था।
यह भी पढें - उत्तराखंड के औली में विंटर गेम्स, 15 जनवरी से बर्फीली वादियों में नया रोमांच
यह भी पढें - गांव की बेटी को सलाम, खेतों में पत्थर फेंकते-फेंकते बनी नेशनल प्लेयर
इस बार तनुष ने इस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ ही दिया, साथ ही एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला है। अब तनुष कौन हैं, जरा ये बात भी जान लीजिए। इससे पहले तनुष ने अंडर 14 और अंडर 16 में गुजरात की टीम की कप्तानी की है। कुछ ही वक्त पहले गुजरात से ही अंडर 18 के कैम्प में वो शामिल हुए थे। तनुष के पिता संजय गुसाईं हैं। वो बेटे को हर वक्त सपोर्ट करते हैं। उनका कहना है कि तनुष साढ़े चार की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। तनुष का अब तक का बेस्ट स्कोर 145 रन का था। तनुष सलामी बल्लेबाज तो हैं ही, साथ ही एक बेहतरीन ऑलराउंडर भी हैं। खेल पर फोकस करने के लिए उन्होंने ओपन बोर्ड से पढ़ाई का विकल्प चुना। फिलहाल तनुष दसवीं के छात्र हैं। तनुष को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई, आगे भी इसी तरह से अपनी बल्लेबाजी को जारी रखिए, भविष्य आपका इंतजार कर रहा है।