image: Help sumit semwal of uttarakhand

दुआ कीजिए: रुद्रप्रयाग के गरीब घर का बेटा मौत से जूझ रहा है, सरकार से मदद की गुहार

Dec 14 2017 7:31PM, Writer:गौरी

उत्तराखंडियों ने हर बार किसी की मदद के लिए बढ़चढ़कर हाथ आगे बढ़ाए हैं। आज एक बार फिर से पहाड़ के गरीब परिवार के घर के लड़के को बचाने का वक्त है। रुद्रप्रयाग जिले के विकासखण्ड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत अन्द्रवाडी निवासी सुमित सेमवाल के पिता की मौत तीन साल पूर्व हो चुकी है। सुमित हरियाणा के अंबाला शहर में किराये की गाडी चलाकर अपना भरण-पोषण कर रहा था, इस बीच उसकी शादी भी हो गयी। आर्थिक स्थिति से दीनहीन सुमित कुछ दिन पूर्व ही मक्कूमठ में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचा था। अभाग्यवश मोहनखाल से बारात वापसी के समय भीरी-मक्कूमठ मोटरमार्ग पर सिरवा बैंड के निकट वो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें वो बैठा था। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि सुमित सेमवाल कार के अंदर ही रह गया, हालांकि उसकी सांसे चल रही थी।

यह भी पढें - उत्तराखंडियों से सीखिए इंसानियत, दुबई में फंसे लोगों का मददगार बना एक पहाड़ी
यह भी पढें - सलाम देवभूमि: देश में सबसे ईमानदार हैं उत्तराखंडी, जानिए इस सर्वे के रिजल्ट की खास बातें
लेकिन सिर में गहरी चोट लगने के कारण सुमित बेहोश हो गया। 12 घंटे तक गहरी खाई में क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर रहने के कारण उसके शरीर में आॅक्सीजन की कमी हो गयी। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां से उसे बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफ़र किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बेस अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जॉलीग्रांट में भर्ती करने की सलाह दी। सुमित के परिजनों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर सीएमओ डाॅ सरोज नैथानी से मुलाकात कर मरीज को एयर एम्बुलेन्स से देहरादून भेजने की गुहार लगाई। काफी मशक्कत करने के बाद सीएमओ तथा जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की मेहनत रंग लायी और श्रीनगर से सुमित सेमवाल को देहरादून पहुँचाया गया।

यह भी पढें - देवभूमि की ज्वलंत नारी शक्ति को सलाम, गौरा देवी की ये कहानी युगों-युगों तक याद रहेगी
यह भी पढें - ‘बिष्ट’ कौन हैं ? जानिए उत्तराखंड के इन राजपूतों की कहानी, गौरवशाली है ये इतिहास !
सुमित के चचेरे भाई अनिल सेमवाल का कहना कि यहां पहुंचते ही सुमित को वेंटिलेटर पर रखा गया। 6 दिन बाद उसे मामूली होश आया, अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा लगभग चार लाख के बिल को परिजनों को सौंपा गया है, जिसे चुकाने में परिजनों के पसीने छूट गये हैं। चार माह पहले ही सुमित की शादी हुयी थी, उसकी पत्नी का तो रो-रो कर बुरा हाल है। वो कई बार सदमे से बेहोश हो चुकी है। सुमित के परिवार ने सरकार समेत आप सभी से गुज़ारिश है कि मदद के लिए आए आएं। अगर आप भी सुमित की आर्थिक मदद करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सुमित सेमवाल का पीएनबी में अकाउंट नंबर है। पीएनबी के 6243000100004327 पर आप मदद पहुंचा सकते हैं। उस बैंक का IFSC कोड PUNB0624300 है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home