देहरादून से क्रिकेट को मिलेगा अगला महान गेंदबाज, 5 बॉल में 5 विकेट झटके, रचा इतिहास
Dec 18 2017 2:41PM, Writer:कपिल
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हमेशा एक बात कही जाती है। इस टीम को सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, विराट कोहली जैसे बड़े और महान बल्लेबाज मिले, लेकिन ये भी सच है कि कोई ऐसा गेंदबाज आज तक नहीं आ पाया, जो वास्तव में सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो सके। हालांकि कपिल, इरापल्ली प्रसन्ना, बिशन सिंह बेदी, कुंबले, हरभजन, जहीर खान जैसे गेंदबाज हुए, लेकिन वो सितारा आज तक वीरानियों में ही रहा, जो भारतीय गेंदबाजी को प्रबल कर सके। खैर शायद ये कमी पूरी हो सकती है लेकिन उसके लिए लिए अभी काफी मेहनत की दरकार है। लग रहा है कि देहरादून से ही भारतीय क्रिकेट टीम को वो सितारा मिल सकता है। हाल ही में देहरादून कि जिला क्रिकेट लीग में जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला था।
यह भी पढें - देहरादून में अगला रोहित शर्मा तैयार..128 गेदों में बनाए 297 रन..22 छक्के, 31 चौके जमाए
यह भी पढें - बधाई: उत्तराखंड के दो होनहारों ने रचा इतिहास, क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए हुआ चयन
वर्ल्ड बैंक की टीम के युवा गेंदबाज विजयपाल ने घातक गेंदबाजी की है। उन्होंने अपने 5वें ओवर की आखिरी 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। क्रिकेट में बहुत कम बार आपको ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, इसके लिए आपको कुछ आंकड़ों पर भी गौर करना होगा। आज तक वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ है कि कोई गेंदबाज 5 गेंदों में 5 विकेट ले पाया हो। हालांकि पाकिस्तान के मोहम्मद आमेर में 2010 में टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। लेकिन इनमें से दो बल्लेबाज रन आउट हुए थे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर शॉन पोलक ने काउंटी क्रिकेट में लीचेस्टरशेर के खिलाफ एक ओवर में 4 विकेट लिए थे, लेकिन वो भी 5 गेंदों में 5 विकेट का कारनामा नहीं कर पाए।
यह भी पढें - उत्तराखंड के दो बच्चे, स्पेन में खेलेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप, शुभकामनाएं
यह भी पढें - उत्तराखंड के औली में विंटर गेम्स, 15 जनवरी से बर्फीली वादियों में नया रोमांच
साल 2003 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के चामिंडा वॉस ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ओवर में 4 विकेट लिए थे, लेकिन वो भी 5 वेक्ट 5 गेंदों में नहीं ले पाए थे। साल 200 में इंग्लैंड के एंड्र्यू कैडिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 4 विकेट लिए थे और वो भी 5 गेंदों में 5 विकेट लेने से चूक गए थे। अब सवाल ये है कि देहरादून के विजयपाल की तुलना हम इन वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों से क्यों कर रहे हैं ? तो इसका जवाब भी हम आपको दे रहे हैं। जिन लोगों ने वर्ल्ड क्रिकेट में बड़े रिकॉर्ड्स तैयार किए हैं, वो भी कभी घरेलू क्रिकेट लीग में खेलते थे, लेकिन किसी ने भी ऐसा रिकॉर्ड कायम नहीं किया था। विजय पाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने पांचवें ओवर की आखिरी पांच गेंदों पर लगातार पांच विकेट झटके और जिला क्रिकेट लीग में नया इतिहास रच दिया। इस मैच में विजयपाल ने कुल 6 विकेट झटके हैं।