image: Dm mangesh ghildiyal in kedarnath

बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचे डीएम मंगेश, महादेव के दर से लाए खुशखबरी

Dec 18 2017 5:36PM, Writer:आदिशा

केदारनाथ में लगातार बर्फवारी हो रही है। खास बात ये है कि नई केदारपुरी को तैयार करने के लिए यहां निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। देखा जा रहा है कि बर्फवारी से केदारघाटी में पुनर्निर्माण कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बाद भी रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदार धाम पहुंच कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर से सर्किल प्वांइट तक बने से पैदल मार्ग को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि पैदल मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए लेबरों की संख्या को बढ़ाए जाने पर फोकस किया जा रहा है। सोमवार को 80 मजदूर केदारनाथ पहुंचा दिये गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी उखीमठ को निर्देशित किया कि वो एक सप्ताह तक केदारनाथ में ही डटे रहें।

यह भी पढें - Video: पहाड़ों में पहली बार, डीएम मंगेश ने रोजगार के लिए शुरू किया शानदार काम
यह भी पढें - Video: पहाड़ के बच्चों भविष्य बर्बाद नहीं होगा, देवभूमि के सिंघम ने छेड़ी मुहिम, देखिए वीडियो
बर्फवारी के बाद केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में दिक्कतें आ रही थी। इस वजह से कार्यों को गति देने के लिए खुद जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल धाम पहुंचे। डीएम ने केदारनाथ में मंदिर परिसर से लेकर सर्किल प्वांइट तक पैदल रास्ते के निर्माण का जायजा लिया। केदारनाथ में बीते दिनों हुई बर्फवारी हुई थी। अब बताया जा रहा है कि स्थिति सामान्य है और इसी को देखते हुए निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए है। सबसे पहली प्राथमिकता पैदल मार्ग निर्माण की है और उस पर अभी तक करीब पचास मजदूर काम कर रहे हैं। उधर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि बर्फवारी होने के चलते अभी सीमेंट का काम होना मुश्किल है। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा तत्काल कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निम की टीम को कुछ निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढें - डीएम मंगेश घिल्डियाल ने वो कर दिखाया, जो देश में आज तक नहीं हो पाया !
यह भी पढें - देवभूमि का मान-सम्मान ऐसे ही बनाए रखना, भ्रष्टतंत्र का दुश्मन बना ये ‘सिंघम’
उन्होंने कहा कि वक्त से पहले प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण किया जाए, जिससे बाकी कार्य भी आगामी यात्राकाल शुरू होने से पहले पूरे किए जाए। वहीं जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मजदूरों के रहने और खाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया, उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। हर जरूरतमंद को सुविधाएं मुहैया कराई जाऐंगी। जिलाधिकारी ने ये भी बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदारनाथ से लिनचैली के बीच कई जगहों बर्फवारी से चलते अवाजाही में दिक्कतें आ रही है। मार्ग से बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इससे आवाजाही में सुगमता हो सके। उन्होंने कहा कि पुर्ननिर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी यात्राकाल शुरू तक हर व्यवस्थाएं चाक चौबंद होंगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home