देहरादून के छोरे ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जड़ा शतक, फाइनल में पहुंची टीम...बधाई हो
Dec 19 2017 5:04PM, Writer:मीत
लीजिए देहरादून के एक और खिलाड़ी ने जबरदस्त कारनामा कर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। देहरादून के कुनाल चंदेला ने रणजी ट्राफी के पहले सेमीफाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। कुनाल ने रणजी में अपना पहला शतक जड़ा है। खास बात ये है कि चंदेला दिल्ली की टीम की तरफ से खेल रहे हैं और गौतम गंभीर इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दिल्ली की तरफ से कुनाल चंदेला ने गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग की। ये ओपनिंग साझेदारी 232 रनों की हुई। कुनाल चंदेला राइट हैंड बैट्समैन हैं। बंगाल की टीम के खिलाफ ये मुकाबला दिल्ली की टीम ने पारी और 26 रनों से जीत लिया। बंगाल की टीम में मोहम्मद शमी और अशोक डिंडा जैसे धाकड़ गेंदबाज हैं। 23 साल के कुनाल ने एचएनबी गढ़वाल यूनिर्सिटी से बीएससी आईटी की है। उन्होंने देहरादून के इंडियन पब्लिक स्कूल से पढ़ाई भी की है।
यह भी पढें - देहरादून से क्रिकेट को मिलेगा अगला महान गेंदबाज, 5 बॉल में 5 विकेट झटके, रचा इतिहास
यह भी पढें - देहरादून में अगला रोहित शर्मा तैयार..128 गेदों में बनाए 297 रन..22 छक्के, 31 चौके जमाए
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पुणे के मैदान में ये मुकाबला चल रहा था। गौतम गंभीर ने कुनाल पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें टॉप ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। अपने कप्तान के भरोसे को कुनाल ने कायम रखा और अपना पहला शतक जड़ दिया। 192 गेदों में 18 चौके और 1 छक्के की मदद से कुनाल ने 113 रन बनाए। इसके अलावा गंभीर ने भी 127 रनों की पारी खेली। गंभीर और कुनाल की पारियों की बदौलत दिल्ली की टीम ने 398 रनों का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले पहली पारी में बंगाल की टीम 286 रनों पर ही सिमट गई थी। खैर गंभीर और कुनाल की पारियों की बदौलत अब दिल्ली की टीम लीड बनाए हुए है। दिल्ली की टीम में उत्तराखंड के ही ऋषभ पंत भी खेल रहे हैं। हालांकि ऋषभ पंत 1 रन ही बना पाए। बंगाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
यह भी पढें - बधाई: उत्तराखंड के दो होनहारों ने रचा इतिहास, क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए हुआ चयन
यह भी पढें - उत्तराखंड के दो बच्चे, स्पेन में खेलेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप, शुभकामनाएं
कुनाल के पिता अनिल चंदेला दिल्ली में रहते है। उनका अपना बिजनेस है। कुनाल की पढ़ाई देहरादून के आर्यन स्कूल और इंडियन पब्लिक स्कूल से हुई। इसके साथ ही कुनाल ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट की बारीकिया सीखीं। एक मलाल जरूर है कि बीसीसीआई से अब तक उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता नहीं मिली है। इस वजह से खिलाड़ियों को बाहर की टीमों में जाकर हाथ फैलाने पड़ रहे हैं। कुनाल का कहना है कि गौतम गंभीर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलकर वो आत्मविश्वास से लबरेज हैं। कुनाल ने एक और खास बात बताई है कि वो टीम इंडिया के लिए खेलेंगे, लेकिन आईपीएल को तवज्जो नहीं देंगे। फिलहाल कुनाल के खेल की हर जगह तारीफ की जा रही है। 23 साल के इस खिलाड़ी ने सलेक्टर्स और कप्तान गौतम गंभीर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।