image: deepak ramola the boy with new hope in uttarakhand

Video: देवभूमि का युवा, जिसने गांव से पलायन रोका, शाहरुख खान ने किया सम्मान

Dec 20 2017 10:13AM, Writer:मीत

कहते हैं कि कुछ करने के लिए हौसले की जरूरत होती है। अगर आपके दिल में सच में कुछ करने का हौसला है, तो आप हर मंजिल को आसानी से पार कर सकते हैं। ऐसा ही एक लड़का देवभूमि से है। टिहरी के कोट गांव का एक लड़का, जिसका नाम है दीपक रमोला। दीपक ने क्या किया है, जरा ये भी जान लीजिए। दरअसल टिहरी का सौड़ गांव कभी पलायन से खाली हो गया था। लेकिन दीपक ने इस गांव में खुशहाली का दीपक जला दिया। पहले दीपक रमोला ने घर से ही इसकी शुरुआत की। इसके लिए दीपक ने पहले गांव को नया रूप देने की ठानी। अपनी और देश दुनिया के चित्रकारों की मदद से गांव को ऐसे रंगा की खुशहाली लौट आयी। अपनी कलाकारी का स्तर इस तरह से रखा गया कि देश दुनिया से लोग वहां आने लगे। हर किसी के लिए सौण गांव आकर्षण का केंद्र बन गया।

यह भी पढें - देहरादून ने दी ताकत, मसूरी ने दिया ज्ञान, ऐसे 6000 करोड़ का मालिक बना सिम बेचने वाला
यह भी पढें - मसूरी का नामकरण किसने किया ? हर दिन 12 बजे क्यों दागी जाती थी तोप ? आप भी जानिए
देश-दुनिया के नक्शे पर सौड़ गांव को उकेरने के अभूतपूर्व काम को सुपर स्टार शाहरुख खान ने सराहा। इसके साथ ही शाहरुख ने दीपक को अपने नए शो में बुलाया । दरअसल टेड डॉट कॉम और स्टार प्लस ने मिलकर टेड टॉक इंडिया नई सोच नाम से एक शो बनाया गया है। ये शो देशभर में पर्यावरण, शिक्षा, मनोरंजन, विज्ञान जैसे क्षेत्रों में खास काम करने वाले लोगों पर आधारित है। 7 एपिसोड के इस शो के लिए टिहरी के कोट गांव निवासी युवक दीपक रमोला को भी चुना गया। दीपक रमोला प्रोजेक्ट फ्यूल के संस्थापक भी हैं। इसी साल दीपक ने जून महीने में देश और दुनिया से चित्रकारों को बुलाकर पलायन से खाली टिहरी के सौड़ गांव को संवारा है। दीपक का शो रविवार को स्टार प्लस पर प्रसारित हो चुका है। शो में फिल्म अभिनेता शाहरुख ने दीपक के काम को खूब सराहा।

यह भी पढें - देवभूमि का प्राचीन सूर्य मंदिर, जहां सरकारों ने भी सिर झुकाया, घोषित हुआ राष्ट्रीय संपदा
यह भी पढें - देवभूमि में ही हैं इंसाफ और न्याय के देवता, यहां मनुष्य के हर कर्म का हिसाब होता है
अब सोशल साइट्स पर ये शो लोगों को का खूब भा रहा है। सौण गांव कभी दो सौ परिवारों से गुलजार रहने वाला गांव था लेकिन ये पलायन से खाली हो चुका है। गांव में अब मात्र 12 परिवार रहे हैं। दीपक रमोला ने इस गांव को नया जीवन दिया और इसी साल जून माह में दुनिया भर से चित्रकारों को बुलाकर खंडहर घरों की दीवारों पर चित्रकारी करवाई। अब ये गांव पर्यटकों को बसेरा बनने लगा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home