Video: पहाड़ी छोरे को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम, श्रीलंका के खिलाफ एक बॉल में ठोके 11 रन
Dec 21 2017 2:11PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के खिलाड़ी मनीष पांडे को जब भी मौका मिला है, उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। मनीष नैनीताल के रहने वाले हैं। आपको याद होगा कि आईपीएल में सबसे पहला शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे ही हैं। हाल ही में श्रीलांका के खिलाफ टी-20 मैच में तो मनीष पांडे ने कमाल ही कर दिया। इस मैच में मनीष पांडे ने काफी तेजी से सधी हुई बल्लेबाजी की। मनीष पांडे ने इस मैच में सिर्फ 18 बॉल पर 32 रन बनाए। आलम ये था कि मनीष ने 177.77 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। अपनी इस धुंआधार इनिंग में मनीष पांडे ने 2 चौके और 2 सिक्स भी लगाए। खास बात ये है कि जब टीम को जरूरत थी, तो उस वक्त मनीष पांडे ने धोनी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरशिप की। अब इस मैच की एक खास बात आपको बता देते हैं।
यह भी पढें - देवभूमि का बाहुबली, 20 टन वजनी ट्रक खींचा, एशिया में ऐसा आज तक नहीं हुआ !
यह भी पढें - देहरादून के छोरे ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जड़ा शतक, फाइनल में पहुंची टीम...बधाई हो
इस करामात के लिए खुद टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों ने मनीष पांडे की तारीफ की है। खास तौर पर खुद महेंद्र सिंह धोनी भी उनकी बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं। साथ ही सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी तारीफ की है। कटक में खेले गए टी-20 मैच के दौरान ये देखने को मिला। हद तो तब हो गई, जब मनीष पांडे ने 1 गेंद पर 11 रन डोक डाले। दरअसल, श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीन 19वां ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर की आखिरी बॉल को मनीष पांडे ने जोरदार प्रहार करते हुए थर्ड मैन के ऊपर से 6 रनों के लिए बाउंड्री लाइन से बाहर पहुंचा दिया। इस बीच अंपायर ने इस बॉल को नो बॉल करार दिया। अब अगली बॉल फ्री हिट थी तो इसके लिए मनीष पांडे पहले से ही तैयार हो गए। मनीष पांडे ने इस फ्री हिट पर चौका जड़ दिया। यानी पहले तो नो बॉल, फिर एक छक्कर और फिर एक चौका, मनीष पांडे ने इस तरह से एक ही बॉल पर 11 रन ठोंक दिए।
यह भी पढें - देहरादून से क्रिकेट को मिलेगा अगला महान गेंदबाज, 5 बॉल में 5 विकेट झटके, रचा इतिहास
यह भी पढें - देहरादून में अगला रोहित शर्मा तैयार..128 गेदों में बनाए 297 रन..22 छक्के, 31 चौके जमाए
इस एक लीगल बॉल में 11 रन भारतीय टीम को मिल गए। इस ओवर में कुल 21 रन बने। भारतीय टीम ने इस मैच में श्री लंका को रेकॉर्ड 93 रनों से हराया। इस मैच के हीरो यजुवेंद्र चहल, केएल राहुल, एमएस धोनी और मनीष पांडे रहे। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में लंकाई टीम 16 ओवर में सिर्फ 87 रन पर ऑलआउट हो गई। इस पहाड़ी खिलाड़ी को यूं ही सबसे खतरनाक बल्लेबाज नहीं माना जाता है। वो ऐसे बल्लेबाज हैं, जो कभी भी विरोधी गेंदबाजों की खबर लेने में माहिर हैं।