उत्तराखंड में नया साल मनाएंगे विराट कोहली और अनुष्का, हो रही हैं खास तैयारियां !
Dec 21 2017 4:07PM, Writer:मनीषा
अगर इस शादी को साल की सबसे चर्चित शादी कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की। इटली में गुपचुप शादी करने के बाद विराट और अनुष्का अब भारत में हैं। अनुष्का की दादी और नानी का घर देहरादून में है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये कपल इस बार नया साल उत्तराखंड में ही मना सकता है। उधर हरिद्वार में अनुष्का के गुरु का आश्रम भी है। चर्चाएं हैं कि विराट और अनुष्का नए साल का जश्न उत्तराखंड में ही मना सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि उत्तराखंड में उनके चाहने वालों के लिए खुशी की खबर होगी। हरिद्वार से अनुष्का और उनके परिवार का गहरा नाता है। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट इसी महीने के आखिर में हरिद्वार आ सकते हैं। हरिद्वार के अंबूवाला में अनंत धाम आश्रम है।
यह भी पढें - देहरादून से अनुष्का शर्मा की दादी और नानी का संदेश, नेशविला रोड और डोभालवाला चौक मत भूलना
यह भी पढें - Video: ‘मेरा दिल पहाड़ी...देखिए...अनुष्का का खुला ऐलान...और गाया घुघूती बासूती ’...
सूत्रों के हवाले से खबर है कि विराट और अनुष्का पहले बाबा अनंत के आश्रम जाएंगे। इसके बाद उत्तराखंड में ही नया साल मनाएंगे। एक वेबसािट में बताया गया है कि हरिद्वार स्थित आश्रम में इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। हालांकि आश्रम प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की है। इस बीच आश्रम के सेवादारों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस बात के लिए वो पहले ही हामी भर चुके हैं। हरिद्वार के अनंतधाम के परमाध्यक्ष अनंत बाबा इससे पहले सुर्खियों में आ चुके हैं। वो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में दोनों को आशीर्वाद देने इटली पहुंचे थे। अनंत बाबा के साथ विराट और अनुष्का की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। यहां खास बात ये है कि इससे पहले भी विराट और अनुष्का इस धाम में पहुंच चुके हैं। साल 2016 में ये कपल अनंत बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचा था।
यह भी पढें - Video: अनुष्का शर्मा का ‘उत्तराखंड’ प्रेम देखिए...‘बेड़ु पाको’ की धुन पर सारी दुनिया को नचा दिया !
यह भी पढें - Video: ‘मैं पहाड़ी हूं’...अनुष्का शर्मा की ये बात सुनकर अक्षय कुमार गाने लगे...‘बेड़ु पाको’ !
बताया जाता है कि अनुष्का के परिजन भी अनंत बाबा पर गहरी आस्था रखते हैं। ये ही वो वजह है कि विराट और अनुष्का अपने साथ अनंत बाबा को भी इटली ले गए थे। बताया जा रहा है कि आश्रम में उनके आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अनुष्का के लिए कहा जाता है कि वो कितनी भी स्टारडम पा लें, लेकिन अपनी माटी को नहीं भूलती। हर साल एक ना एक बार वो उत्तराखंड आती हैं, यहां की वादियों में घूमती हैं और साबित करती हैं कि उत्तराखंड की बेटियां अपनी जमीन नहीं छोड़ती। बताया जा रहा है कि अब वो उत्तराखंड के अनंत धाम आएंगी और अनंत बाबा का आशीर्वाद लेंगी। अनुष्का का जन्म भले ही बैंगलोर में हुआ हो, लेकिन कई बार वो गढ़वाली गीत गाते भी दिखती हैं। शाकाहार को प्राथमिकता देने के लिए अनुष्का कैंपेनिंग भी करती हैं। विराट और अनुष्का इस वक्त देश की बड़ी सेलेब्रिटी में शुमार हैं।