Video: उत्तराखंड में सलमान खान खिलाफ भड़का गुस्सा, केस दर्ज करने की मांग
Dec 22 2017 4:48PM, Writer:कपिल
एक तरफ सलमान खान की फिल्म टाउगर जिंदा है बड़े पर्दे पर आ गई है। लेकिन दूसरी तरफ उनके खिलाफ उत्तराखंड में आक्रोश पनप रहा है। जी हां हाल ही में सलमान ने एक टीवी चैनल पर एक ऐसी बात कही कि उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में उनके खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि सलमान एक इंटरव्यू के दौरान वाल्मीकि समाज के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। इसके बाद से वाल्मिकी समाज में काफी गुस्सा है। उधमसिंह नगर में आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि सलमान के बयान से पूरे देश में वाल्मिकी समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस बात का लोगों ने जमकर विरोध किया और सलमान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही वाल्मीकि समाज के लोगों ने पूरे देश में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
यह भी पढें - देहरादून में फिर दिया खतरनाक गुलदार, अब एक और कॉलोनी में फैली दहशत
यह भी पढें - उत्तराखंडियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, जनवरी में बनेगा उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड!
इसके बाद खटीमा पुलिस ने भी सलमान खान के खिलाफ दी गई तहरीर पर जांच करने की बात कही है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि अगर जांच सही पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में वाल्मीकि समाज के लोगों ने तहरीर दी है। आरोप सीधा सा है कि अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान ने वाल्मीकि समाज के लिए आपत्तिजनक बात कही है। भड़के वाल्मिकी समुदाय के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर अभिनेता पर काईवाई की मांग की है। वाल्मीकी समाज के नेता संतोष कुमार गौरव के नेतृत्व में गुरुवार को गुस्साए लोगों ने फिल्म अभिनेता सलमान खान पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के विरोध में कोतवाली पहुंचकर सीओ बीएल मधवाल को तहरीर दी है। इस तहरीर में कई बातें लिखी गई हैं, इन बातों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
यह भी पढें - Video: देहरादून वाले सावधान हो जाएं, इन गलियों में बेखौफ घूम रहे हैं खतरनाक गुलदार
यह भी पढें - उत्तराखंड की ईमानदार खाकी, मुस्तैदी की एक और मिसाल पेश की, महिला ने दी दुआएं
इस तहरीर में लिखा गया है कि ‘’फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रोमोशन के दौरान सलमान ने वाल्मीकि समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। इससे समाज के लोगों को ठेस पहुंची है। इस बारे में सीओ बीएल मधवाल का कहना है कि सीडी देखने के बाद सारे तथ्यों पर गहनता से जांच की जायेगी। बात सच होने पर आगे कार्रवाई की जायेगी। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने सीओ को इंटरव्यू की सीडी सौंपकर अभिनेता सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की भी मांग की है। अब आप ईटीवी का ये वीडियो भी देखिए।