image: Rohit sharma creates new record by his century

रोहित शर्मा का एक शतक और 5 बड़े रिकॉर्ड, ये है वर्ल्ड क्रिकेट का ‘सिंघम’

Dec 22 2017 9:17PM, Writer:अमित

रोहित शर्मा, यानी नाम ही काफी है। ये वो खिलाड़ी है जिसने अपने एक शतक से ही दुनिया के तमाम रिकॉर्ड्स को धराशाई कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में रोहित ने ऐसा रूप दिखाया कि हर कोई दंग रह गया। गेंदबाजों के पास संभलने का मौका नहीं और रोहित शर्मा के बल्ले से निकलती आग। इसके साथ ही रोहित ने अपने शतक से कई रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए। सबसे पहला रिकॉर्ड तो ये है कि रोहित ने सिर्फ 35 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर के रिकॉर्ड को तोड़ डाला। मिलर ने इसी साल 29 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ 35 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। अब रोहित ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली है। स्ट्राइक रेट के मामले में वो मिलर से आगे हैं। रोहित ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए अपने टी-20 करियर का दूसरा शतक लगाया है।

यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम, श्रीलंका के खिलाफ एक बॉल में ठोके 11 रन
यह भी पढें - देवभूमि का बाहुबली, 20 टन वजनी ट्रक खींचा, एशिया में ऐसा आज तक नहीं हुआ !
रोहित 118 रन बनाकर आउट हुए। 43 बॉल की अपनी इनिंग में उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के भी लगाए। रोहित ने अपने 100 रन सिर्फ 35 गेंदों पर पूरे कर दिए। ऐसा करते ही उन्होंने सबसे कम गेंदों पर टी-20 शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली। साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने अक्टूबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 बॉल पर शतक लगाया था। मिलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन ये वर्ल्ड रिकॉर्ड ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह पाया क्योंकि सामने रोहित जैसा धाकड़ बल्लेबाज था, जिसके नाम वनडे मैचों में तीन दोहरे शतक लगाने का जबरदस्त रिकॉर्ड है। रोहित ने अपने पहले 50 रन सिर्फ 23 बॉल पर पूरे किए थे। हैरानी की बात तो ये है कि रोहित ने अगले 50 रन सिर्फ 12 गेंदों में पूरे कर दिए। पहले 50 रन पूरा करने के बाद अगले सबसे तेज 50 रन बनाने वाले वो अकेले बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढें - देहरादून के छोरे ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जड़ा शतक, फाइनल में पहुंची टीम...बधाई हो
यह भी पढें - देहरादून से क्रिकेट को मिलेगा अगला महान गेंदबाज, 5 बॉल में 5 विकेट झटके, रचा इतिहास
इंदौर के होलकर स्टेडियम में उन्होंने श्री लंका के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर चौका लगाकर इस रेकॉर्ड की बराबरी की। इसके साथ ही रोहित के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारत की ओर से टी-20 मैचों में सबसे तेज शतक लगाने वाले वो अकेले खिलाड़ी बन गए हैं। टी 20 इंटरनैशनल में सबसे तेज जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अब तक सबसे आगे केएल राहुल का नाम था। केएल राहुल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉडंरहिल्स में 46 गेंदों पर शतक लगाया था। भारत ने 20 ओवर में 260 रन तैयार किए। ये टी-20 क्रिकेट में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। भारत की तरफ से इस मैच में 21 चौके और 21 छक्के लगाए गए। इससे पहले टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा स्कोर का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिसने 6 सितंबर 2016 को श्री लंका के खिलाफ पल्लेकल में 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home