image: Aryan juyal is ready for world cup

उत्तराखंड से दुनिया को मिलेगा अगला धोनी, वर्ल्ड कप के लिए आर्यन जुयाल को बधाई

Dec 25 2017 10:43AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस वक्त हर जगह धूम है। देखा जा रहा है कि हर खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं। ऐसा ही एक नया चेहरा है आर्यन जुयाल। अगर आप इस नाम को नहीं जानते तो आज जान ही लीजिए। ये वो नाम है. जो आने वाले वक्त में भारतीय क्रिकेट टीम में एक अहम जिम्मेदारी निभाने जाएगा। भरोसा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आर्यन क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के लिए बना है। दरअसल आर्यन एक बेहतरीन बल्लेबाज और शानदार विकेटकीपर है। आर्यन जुयाल का सलेक्शन अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए हुआ है। 13 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए वो 28 दिसंबर को रवाना होंगे।

यह भी पढें - देहरादून से क्रिकेट को मिलेगा अगला महान गेंदबाज, 5 बॉल में 5 विकेट झटके, रचा इतिहास
यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम, श्रीलंका के खिलाफ एक बॉल में ठोके 11 रन
आर्यन और धोनी में काफी खूबियां हैं, इस बारे में भी जानिए। अगर आर्यन ने इस कॉम्पिटीशन में मैदान मार लिया तो वो वक्त दूर नहीं जब आपको धोनी की जगह आर्यन ही विकेट के पीछे दिखें। दरअसल टीम इंडिया के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट को कभी भी अलविदा कह सकते हैं । आपको पता ही होगा कि धोनी भी उत्तराखंड के ल्वाली गांव के रहने वाले हैं। हालांकि बाद में माही झारखंड चले गए थे। खैर धोनी के संन्यास के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि आखिर माही का विकल्प कैसे ढूंढकर लाएं। इसके लिए बीसीसीआई लगातार खोज कर रही है। हल्द्वानी के विकेट कीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वो बेहतरीन फिनिशर, आक्रामक खिलाड़ी, जानकार विकेटकीपर और बेहतरीन कप्तान के तौर पर भी जाने जाते हैं।

यह भी पढें - देवभूमि का बाहुबली, 20 टन वजनी ट्रक खींचा, एशिया में ऐसा आज तक नहीं हुआ !
यह भी पढें - देहरादून के छोरे ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जड़ा शतक, फाइनल में पहुंची टीम...बधाई हो
उन्होंने तीन साल तक अंडर-14 टीम की ओर से खेला और बेहतरीन खेल दिखाया है। 2016-17 में आर्यन ने सेंट्रल जोन की कप्तानी की। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। इसके अलावा इंटर जोनल अंडर-16 टूर्नामेंट में भी आर्यन कप्तान रहे । यानी आर्यन और धोनी की कलाओं में कोई अंतर नहीं है। आर्यन के हुनर को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआइ को आर्यन का नाम सुझाया था। अब कुल मिलाकर कहें तो आर्यन और माही के जिंदगी का संघर्ष लगभग एक जैसा है। वर्ष 2011 में अंडर 14 यूपीसीए की ओर से प्रोफेशनल खेल की शुरुआत की। अंडर 19 वर्ग में खेलते हुए आर्यन ने इस साल अभी तक चार शतक के साथ 1060 रन बनाए हैं और यही रन उनका चयन का आधार भी बना।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home