Video: हिमालय के हिमवीर, खेल-खेल में मौत से मुकाबला, दुश्मन पर पैनी नजर
Dec 28 2017 4:15PM, Writer:अमित
देश के जवान, जो अपनी जान की बाजी लगाकर हिंदुस्तान की रक्षा में खुद को कुर्बान करने का माद्दा रखते हैं। चाहे वो झुलसा देने वाली गर्मी हो, या फिर हाड़ कंपा देने वाली ठंड ही क्यों ना हो, हर जगह देश के जवानों ने अतुल्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है। इस बीच ITBP के जवानों का एक वीडियो सामने आया है। समुद्र तल से 16 हजार फीट की ऊंचाई, हिमालय.. जहां इंसान तो छोड़िए जानवरों का भी नामों निशां नहीं मिलता। इस माइनस 50 डिग्री तापमान में भी देश की सीमाओं पर डटे ये जवान बेहद खुश हैं। पड़ोसी मुल्क की तरफ से होने वाली हर गतिविधि का जवाब ये जवान देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ITBP के ये जवान बॉलीवॉल खेल रहे हैं। हड्डियां गला देने वाली ठंड में भी ये जवान खुश हैं और अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं।
यह भी पढें - देवभूमि उत्तराखंड का वो प्रतापी सम्राट, जिसके लिए मां गंगा ने अपनी धारा बदल दी थी
यह भी पढें - Video: गढ़वाल राइफल...सबसे ताकतवर सेना, शौर्य की प्रतीक वो लाल रस्सी, कंधों पर देश का जिम्मा
जब पूरा देश और खास तौर से उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है, जरा सोचिए माइनस 50 डिग्री में रहने वाले ये जवान भी इंसान ही हैं। इस वीडियो के अलावा भी कुछ तस्वीरें ITBP के ऑफिशियल पेज पर अपलोड की गई हैं। इन तस्वीरों दिख रहा है कि समुद्री तल से 18 हज़ार फीट ऊपर कड़ाके की सर्दी में ये जवान मुस्तैदी से तैनात हैं। इस वक्त सियाचिन में तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच जाता है। सियाचिन में भारतीय सेना का बेस कैंप है। इसके अलावा सबसे दूर जो चौकी है, उसका नाम इंद्रा कॉल है। सैनिकों को उस चौकी तक पैदल जाने में करीब 20 से 22 दिन का वक्त लग जाता है। इस बीच अचानक बदले मौसम से पूरे उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ रही है। जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी में सबसे बड़ी समस्या एवलॉन्च यानी हिमस्खलन की होती है।
यह भी पढें - उत्तराखंड के अमर शहीद केसरी चन्द, सिर्फ 24 साल की उम्र में ही देश के लिए कुर्बान...नमन
यह भी पढें - मसूरी का नामकरण किसने किया ? हर दिन 12 बजे क्यों दागी जाती थी तोप ? आप भी जानिए
कुछ दिनों पहले गुरेज सेक्टर में एवलॉन्च की वजह से 5 जवान गायब हो गए थे। बाद में 3 जवानों के शव बरामद किए गए थे। 2017 की शुरुआत में भी गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन हुआ था। इस वजह से 15 जवान शहीद हो गए थे। इस बीच आईटीबीपी का ये वीडियो साबित कर रहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन देश की रक्षा के लिए ये जवान तैनात हैं और तैनात रहेंगे।अब आप भी ये वीडियो देखिए क्योंकि ये बेहद खास है।