image: Two gold medal for uttarakhand

बधाई: उत्तराखंड को मिले दो गोल्ड मेडल, रावत की रफ्तार और कोरंगा का कमाल

Dec 30 2017 11:26AM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड के वर्दी वाले, जो देवभूबमि के लिए गौरवशाली पल लेकर आए हैं। 66वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप देहरादून में हो रही है। ,इस बात उत्तराखंड पुलिस के हरीश कोरंगा ने पांच हजार मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी दौड़ में मुकेश रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि इससे पहले उत्तराखंड को पहला गोल्ड मेडल दिलाने का काम मुकेश रावत ने किया है। ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मनीष रावत ने उत्तराखंड पुलिस के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता । 20 किमी पैदल चाल में मुकेश रावत ने ये सफलता हासिल की थी। मुकेश रावत ने 1 घंटे 25 मिनट 37 सेकंड में रेस़ पूरी की और पहला स्थान हासिल किया था। अब सवाल ये था कि क्या उत्तराखंड को दूसरा गोल्ड मेडल भी मिलेगा ?

यह भी पढें - देहरादून में अगला रोहित शर्मा तैयार..128 गेदों में बनाए 297 रन..22 छक्के, 31 चौके जमाए
यह भी पढें - देवभूमि के गांव की बेटियां, कभी खेतों में खेला, अब देश देखेगा इनके क्रिकेट का हुनर
आखिरकार ये भी हो गया। उत्तराखंड पुलिस के जवान हरीश कोरंगा ने पुरुष वर्ग की पांच मीटर दौड़ में उत्तराखंड के लिए गोल्ड मेडल जीता है। हरीश कोरंगा ने 14:33:23 मिनट में ये दौड़ पूरी की। इसी रेस में मुकेश रावत ने कांस्य भी जाता। मुकेश रावत ने 14:59:74 मिनट का वक्त निकाला। उत्तराखंड पुलिस के ही राजेश कुमार चौथे स्थान पर रहे। उधर पुरुषों की 800 मीटर रेस में उत्तराखंड पुलिस के पंकज डिमरी को सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा। उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल हरीश कोरंगा को गोल्ड मेडल जीतने पर अब पदोन्नति का तोहफा दिया जा सकता है। ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतते ही कोरंगा की हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति लगभग तय है।

यह भी पढें - उत्तराखंड से दुनिया को मिलेगा अगला धोनी, वर्ल्ड कप के लिए आर्यन जुयाल को बधाई
यह भी पढें - Video: पहाड़ी छोरे को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम, श्रीलंका के खिलाफ एक बॉल में ठोके 11 रन
उत्तराखंड पुलिस में खिलाड़ी अगर को एशियन, वर्ल्‍ड चैंपियनशिप और ओलंपिक में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें अधिकतम इंस्पेक्टर के पद तक पदो्नति दी जाती है। इसके अलावा नेशनल चैंपियनशिप में एक गोल्ड या दो सिल्वर या तीन कांस्य पदक जीतने पर सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति का प्रावधान है। ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप की बात करें तो इसमें नेशनल चैंपियनशिप का नियम लागू है। इसमें पदोन्नति केवल हेड कांस्टेबल पद पर की जा सकती है। कांस्टेबल हरीश कोरंगा ने भी अपना आउट ऑफ टर्न प्रमोशन तय कर लिया है। कोरंगा इससे पहले जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ट्रैक पर वापसी करते हुए उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home