वाह उत्तराखंड पुलिस: देश में दूसरे नंबर पर देवभूमि, 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते
Dec 30 2017 6:48PM, Writer:अमित
लीजिए उत्तराखंड के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ गई है। इस बार रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में 66वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई थी। ये चैंपियनशिप उत्तराखंड के लिए कई मायनों में अच्छी खबर लेकर आई है। इस बार इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर रहा है। पहले तो खास बात ये भी है कि इस बार उत्तराखंड को पहली बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इसके अलावा आपको बाकी राज्यों के बारे में बताएंगे लेकिन इससे पहले खास बात ये है कि आने वाले वक्त में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को इससे नई ऊर्जा मिलेगी। नेशनल लेवल के खेलों के बाद इंटरनेशनल लेवल में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बना सकेंगे। उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में इस पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 का समापन हुआ।
यह भी पढें - जय उत्तराखंड: चैंपियन पिता की होनहार बेटी, मेडल जीतकर बढ़ाया देवभूमि का मान
यह भी पढें - बधाई: उत्तराखंड को मिले दो गोल्ड मेडल, रावत की रफ्तार और कोरंगा का कमाल
इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड की झोली में 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज आए हैं। खास तौर पर इस प्रतियोगिता का आकर्षण मनीष रावत रहे। बताया जा रहा है कि इस चैंपियनशिप में अकेले मनीष रावत ने 3 मेडल हासिल किए हैं। मनीष रावत ने दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं। मनीष रावत उत्तराखंड के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ओलंपियन भी रह चुके हैं। इसके अलावा देश विदेश की प्रतियोगिताओं में भी वो कई मेडल जीत चुके हैं। मनीष के अलावा हरीश कोरंगा ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया और पद्दोन्नति भी हासिल की। इसके अलावा हरीश कोरंगा ने 1500 मीटर रेस में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा यसजीत सिंह ने जेवलिन थ्रो में उत्तराखंड को सिल्वर मेडल दिलाया। मैराथन इवेन्ट में लाल सिंह ने उत्तराखंड पुलिस के लिए स्वर्ण पदक जीता।
यह भी पढें - देवभूमि के गांव की बेटियां, कभी खेतों में खेला, अब देश देखेगा इनके क्रिकेट का हुनर
यह भी पढें - उत्तराखंड से दुनिया को मिलेगा अगला धोनी, वर्ल्ड कप के लिए आर्यन जुयाल को बधाई
लाल सिंह ने 2 घण्टे 22 मिनट 59 सेकन्ड में रेस पूरी की और प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 26 दिसंबर से ये चैंपियनशिप शुरू हुई और 30 दिसंबर को इस प्रतियोगिता का समापन हुआ। पूरे देश से 32 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। इस बार इस चैंपियनशिप में 1119 खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियो का भी हुनर देखने को मिला। इस बार इसमें 275 महिला खिलाड़ी शामिल हुई। खेल सचिव अशोक कुमार ने एक रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में राज्यों की टीमों में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर रहा। उत्तराखंड से पहले पंजाब का नंबर है। उत्तराखंड को 5 गोल्ड ,2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल मिला। इस समापन समारोह में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। इसके अलावा खेल मंत्री अरविंद पांडे, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी समेत कई अधिकारियों ने इस समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने विजेता टीम तो ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।