image: Farji baba in uttarakhand

उत्तराखंड में बाबाओं की अश्लील हरकत, महिला को छेड़ा, गुस्साए लोगों ने जमकर कूटा !

Dec 31 2017 9:16AM, Writer:कपिल

कोटद्वार में दो बाबाओं ने ऐसी हरकत की है कि हर कोई हैरान रह गया। लेकिन इसके बाद गुस्साए लोगों ने इन दोनों बाबाओं को ऐसे धुना कि, ये तौबा तौबा करते रहे। कोटद्वार से कुछ दूर भाबर के झंड़ीचौड़ पश्चिमी में ये पूरी वारदात हुई। दरअसल भीख मांगने आए दो बाबाओं ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद महिला ने सूझबूझ से काम लिया। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ऐसे में आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी बाबा की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ये दोनों ही बाबा अपनी बाबागीरी को भूल गए। लोगों ने इन बाबाओं को दौड़ा दौड़ा इतनी बुरी तरह पीटा की, जिंदगी में आगे ये कभी बाबागीरी नहीं कर पाएंगे। ग्रामीणों ने उन बाबाओं को ऐसा सबक सिखाया कि नानी याद आ गई।

यह भी पढें - देवभूमि को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का प्रणाम, फौजी भाइयों के साथ मनाएंगे नया साल !
यह भी पढें - बड़ी खबर: उत्तराखंड के मदरसों में संस्कृत और आयुर्वेद पढ़ाने की मांग !
महिला ने छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में बाबाओं के खिलाफ तहरीर दी है। अब आप ये भी जान लीजिए कि आखिर ये बाबा कहां के रहने वाले हैं। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक उत्तरप्रदेश के रायबरेली के निवासी पप्पू पुत्र बाबूराम और उदयराम पुत्र बुक्कू नाम के दो बाबा सुबह करीब ग्यारह बजे इस घर में भीख मांगने के लिए पहुंचे। महिला को घर में अकेला देखकर उदयराम महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद वो महिला से छेडखानी करने लगा। किसी तरह महिला बाबा के चुंगल से छूटकर भागी और शोर मचाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने आरोपी बाबा की जमकर धुनाई कर दी। कलालघाटी पुलिस चौकी को इस बारे में खबर दी गई।

यह भी पढें - उत्तराखंड के युवा सावधान हो जाएं, इन लड़कियों के जाल में फंस रहे हैं पहाड़ी लड़के !
यह भी पढें - उत्तराखंड में जो आज तक नहीं हुआ, वो इन दो होनहार बच्चों ने कर दिखाया
इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बाबाओं को पुलिस चौकी ले गए। इसके बाद महिला ने आरोपी बाबा के खिलाफ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज विवेक राठी का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ के मामले में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सवाल ये भी है कि आखिर दूसरे राज्यों से कब तक ऐसे फर्जी बाबा उत्तराखंड में आते रहेंगे ? कब तक इस तरह से वो उत्तराखंड में अपनी हरकतें करते रहेंगे ? कब तक उत्तराखंडी बार बार इस तरह के फर्जी बाबाओं के शिकार बनते रहेंगे ? पुलिस को ऐसे बाबाओं के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेना होगा। तभी ऐसे बाबाओं से छुटकारा मिलेगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home