image: Chamoli royals won final of gpl

गढ़वाल प्रीमियर लीग: उत्तराखंड में डे-नाइट क्रिकेट का रोमांच, रोमांचक रहा फाइनल

Jan 2 2018 2:14PM, Writer:आदिशा

कुछ वक्त पहले हमने आपको खबर दी थी कि IPL की तर्ज पर उत्तरांखड के गढ़वाल क्षेत्र में गढ़वाल प्रीमियर लीग का आयोजन करवाया जा रहा है। क्रिकेट का ये रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोला। दिन के मैचों के साथ साथ इस लीग में रात के भी मुकाबले हुए। कुछ शानदार उपलब्धियों के साथ गढ़वाल प्रीमियर लीग का समापन भी हो गया। 11 नवंबर से शुरू हुई ये प्रतियोगिता 27 दिसंबर तक चली। इस बीच इस लीग में कुल मिलाकर 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। गढ़वाल प्रीमियर क्रिकेट लीग के पहले एडीशन में विजेता रही चमोली रॉयल्स। चमोली की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और अपने खेल से साबित किया कि चैंपियन बनने के लिए जबरदस्त टेंपरामेंट जरूरी है। चमोली रॉयल्स ने फाइनल मुकाबले में श्रीनगर स्मैशर्स को 17 रनों से हराया और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

यह भी पढें - देवभूमि के गांव की बेटियां, कभी खेतों में खेला, अब देश देखेगा इनके क्रिकेट का हुनर
यह भी पढें - वाह उत्तराखंड पुलिस: देश में दूसरे नंबर पर देवभूमि, 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते
फाइनल मुकाबले के आखिरी दो ओवर काफी रोमांचक रहे। श्रीनगर का जीआइटीआइ मैदान एक ऐतिहासिलक पल का गवाह बना। उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड अभी तो नहीं बना लेकिन उससे पहले ही उत्तराखंड के खिलाड़ी साबित कर रहे हैं कि आने वाले वक्त में वो कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं। बिजली की दूधिया रोशनी में ये फाइनल मुकाबला रात 11 बजे तक चला। रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल ने टॉस उछालकर फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। चमोली रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। चमोली रॉयल्स ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए। चमोली की तरफ से विपिन ढाका ने आतिशी पारी खेली। उन्होंने दो छक्कों और 6 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। श्रीनगर स्मैशर्स के गेंदबाज शुभम चौधरी ने दो विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढें - जय उत्तराखंड: चैंपियन पिता की होनहार बेटी, मेडल जीतकर बढ़ाया देवभूमि का मान
यह भी पढें - बधाई: उत्तराखंड को मिले दो गोल्ड मेडल, रावत की रफ्तार और कोरंगा का कमाल
इसके बाद 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनगर स्मैशर्स की टीम 129 रनों पर ऑल आउट हो गई। श्रीनगर की तरफ से भानु ने 43 गेंदों पर 47 रन बनाए। इसके अलावा हनीश गौड़ ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। चमोली के गेंदबाज सैंपी ने तीन विकेट अपने नाम किया और सचिन ने दो विकेट लिए। इस मौके पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि पहाड़ में नाइट क्रिकेट मैच करवाना एक बड़ी उपलब्धि है और आयोजकों को इसके लिए बधाई दी। जीपीएल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली के मुताबिक ये एक ऐतिहासिक शुरुात है। इस बार जीपीएल क्रिकेट सीरीज में बाबू लोहार ने 262 रन बनाए और साथ ही 8 विकेट भी लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। फाइनल में शानदार खेल दिखाने के लिए विपिन ढाका को मैन ऑफ द मैच दिया गया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home