Video: उत्तराखंड के दंबग डीएम की बड़ी कार्रवाई, देवभूमि में गंदगी अब बर्दाश्त नहीं...देखिए
Jan 2 2018 5:55PM, Writer:अमित
उत्तराखंड में कुछ जिलाधिकारी ऐसे हैं, जो अपने एक्शन की वजह से काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। खास तौर पर जब बात हरिद्वार के डीएम दीपक रावत की आती है, तो हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। कई बार डीएम दीपक रावत ऐसे एक्शन ले चुके हैं, जो जनता के सरोकार से जुड़े हैं। एक और खास बात ये है कि दीपक रावत ही वो जिलाधिकारी हैं, जो बीते साल भारत में सोशल मीडिया और गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले जिलाधिकारी हैं। खैर इस बीच उनका एक और वीडियो सामने आया। दरअसल इससे पहले हरिद्वार प्रशासन को लेकर कुछ शिकायतें सामने आई थी। शिकायत ये थी कि बैन के बाद भी हरिद्वार में पॉलीथीन का जमकर इस्तेमाल हो रहा है, इससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। पॉलीथीन के मसले पर जिला प्रशासन की किरकिरी हुई तो खुद डीएम दीपक रावत ही इसकी पड़ताल के लिए निकल पड़े।
यह भी पढें - उत्तराखंड की उन्नति, कक्षा 7 की छात्रा ने बढ़ाया देवभूमि का मान-सम्मान
यह भी पढें - उत्तराखंड के पीयूष बनूनी से कुछ सीखिए, विदेश की नौकरी छोड़ी, गांव लौटकर रचा इतिहास
उन्होंने नए साल के पहले दिन हरकी पैडी पर छापामार कार्रवाई की। जब पड़ताल की गई तो खुद डीएम दीपक रावत भी हैरान रह गए। हालांकि डीएम दीपक रावत की कार्रवाई से वहां पॉलीथीन का धंधा कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी तमाम लोगों को निर्देश दिए गए थे कि हरिद्वार में पॉलीथीन का इस्तामल बंद करें। इसके बाद भी कई लोग मान नहीं रहे थे और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा था। इसके बाद हरिद्वार प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी। प्रशासन के मुताबिक साल के पहले दिन कई दुकानों पर छापा मारा गया। भारी मात्रा में पॉलीथीन और दूसरे सामान जब्त कर लिए गए। जिस जिस ने ये अवैध काम किया, उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कई लोगों ने पैसे ना होने का बहाना किया, तो तलाशी लेकर उन पर अधिकतम जुर्माना लगाया गया।
यह भी पढें - पलायन से लड़ेंगे देवभूमि के गांव, डीएम मंगेश घिल्डियाल की ‘स्मार्ट’ पहल, मिलेगा रोजगार
यह भी पढें - उत्तराखंड में जो आज तक नहीं हुआ, वो इन दो होनहार बच्चों ने कर दिखाया
जिला सूचना अधिकारी द्वारा बताया गया है कि पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही डीएम दीपक रावत अगला छापा मारेंगे। खैर अब आप भी ये वीडियो देखिए।