डीएम मंगेश घिल्डियाल का ‘मंगल’ अभियान, अब पहाड़ के छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग !
Jan 2 2018 7:36PM, Writer:आदिशा
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की जितनी तारीफ की जाए, उतना कम है। अपने कामों से मंगेश घिल्डियाल ने बागेश्वर में भी शानदार काम किया था और रुद्रप्रयाग जिले में तो वो जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इसकी वजह है, उनका दृढ़ निश्चय और छात्रों के उज्जवल बनाने की अटूट लगन। जी हां पहली बार शायद ऐसा देखा जा रहा है कि कोई जिलाधिकारी इस तरह से लगातार काम कर रहा है और जनता का दिल जीत रहा है। मंगेश का ये मंगल अभियान लगातार जारी है। अब रूद्रप्रयाग जिले में भी पहाड़ के मेधावी छात्रों को डाॅक्टर और इंजीनियर की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। जिससे युवा अपने सपनों को हकीकत में साकार कर पायेंगे। वैसे ये बात सच है कि पहाड़ के लड़कों को आने वाले कॉम्पिटीशन के लिए उच्च स्तर पर तैयारी नहीं मिलती, इसके बाद भी वो अपना हुनर दिखाते हैं।
यह भी पढें - देवभूमि का दरियादिल जिलाधिकारी, इन्हें अपनी फिक्र नहीं...गरीबों की चिंता है
यह भी पढें - पलायन से लड़ेंगे देवभूमि के गांव, डीएम मंगेश घिल्डियाल की ‘स्मार्ट’ पहल, मिलेगा रोजगार
लेकिन अब छात्रों का ये सपना पूरा होने जा रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और गुप्तकाशी में इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश-परीक्षा हेतु आॅनलाइन कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया है। एक महीने पहले ही आॅनलाइन कोचिंग का ट्रायल किया गया था जिसे अब साकार रूप दिया गया है। आनॅलाइन कोचिंग मेंके माध्यम से विद्यार्थियों को 2019 की मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश-परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इस पाठ्यक्रम की अवधि 2 साल की होगी। आॅनलाइन कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थी शिक्षक से लाइव इंटरेक्शन कर सकेगा। इसके साथ ही वो अपनी परेशानियों को भी दूर कर सकेगा। विद्यार्थियों को प्रैक्टिस के लिए टेस्ट सीरीज भी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि सर्दियों के छुट्टियों के दौरान सुबह 10 से 01 बजे तक ये क्लासेज चलेंगी।
यह भी पढें - खुशखबरी: कोदा, झंगोरा की डिमांड बढ़ी, पहाड़ियों ने लिखी रोजगार की स्वर्णिम इबारत
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, टिहरी के पंकज सेमवाल को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
इसके बाद कोचिंग के समय में बदलाव कर दिया जाएगा। आॅनलाइन कोचिंग में हंस फाउण्डेशन द्वारा वित्तीय और डीआईओ एनआईसी द्वारा तकनीकी मदद दी जा रही है। इसके अलावा ये ऑनलाइन कोचिंग नॉलेज बियाॅन्ड बाउंड्रीज द्वारा दी जाएगी। देखा जाए तो सच में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की ये पहल आने वाले दिनों में पहाड़ के युवाओं के लिए वरदान साबित होगी।