image: Case filed against haridwar dm deepak rawat in cgm court

बड़ी खबर: हरिद्वार के डीएम दीपक रावत पर केस दर्ज, 27 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई !

Jan 3 2018 7:51PM, Writer:कपिल

हरिद्वार के डीएम दीपक रावत यूं तो अपनी तेज-तर्रार छवि के लिए सभी जगह मशहूर हैं लेकिन इस बीच उनकी आफत भी बढ़ती दिख रही है। बताया जा रहा है कि डीएम दीपक रावत पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। उन पर मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को जान से मारने की कोशिश के गंभीर आरोप लगे हैं। वकील अरुण भदौरिया ने सीजीएम कोर्ट में डीएम दीपक रावत के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अब आपको समझाते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है ? दरअसल बीते कई दिनों से अवैध खनन को लेकर स्वामी शिवानंद के शिष्य मातृ सदन में अनशन कर रहे थे। अनशन के दौरान उनकी हालत बिगड़ रही थी, तो डीएम दीपक रावत के आदेश के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 25 दिसंबर को डीएम दीपक रावत के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था।

यह भी पढें - डीएम मंगेश घिल्डियाल का ‘मंगल’ अभियान, अब पहाड़ के छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग !
यह भी पढें - उत्तरांखड में रोजगार की बड़ी पहल, पहाड़ों में पलायन रोकने को तैयार देवभूमि की बेटी !
इसी दौरान मातृसदन के आत्मबोधानंद ने स्टेज पर पहुंचकर सम्मान समारोह का विरोध किया था। आरोप है कि इसके बाद डीएम ने अपने गनर के साथ मिलकर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को कमरे में बंद किया और जमकर पीटा। इसके बाद बेहोशी की हालत में ही आत्मबोधानंद को जेल भेज दिया गया। आत्मबोधानंद ने कहा कि वो स्टेज पर सिर्फ ये पूछने के लिए चढ़े थे कि डीएम को संस्था आखिर क्यों सम्मानित कर रही है? ये मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है और अब तक डीएम का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि डीएम को किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। खैर.. आत्मबोधानंद का कहना है कि डीएम दीपक रावत ने उन्हें मारने की कोशिश की है। इस मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होनी है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए उत्तराखंड पुलिस का ‘सुखद प्रोजक्ट’, देश में पहली बार हुआ ऐसा काम !
यह भी पढें - उत्तराखंड में इस्तेमाल होगा गुजरात का सुपरहिट फॉर्मूला, पहाड़ों में पर्यटन के लिए बड़ा काम
सीजीएम कोर्ट में डीएम दीपक रावत के खिलाफ IPC धारा 201, 295, 298, 323, 324, 325, 326, 307, 341 एवं 342 के तहत कोर्ट में केस दर्ज करवाया गया है। मातृसदन के वकील अरुण भदौरिया का कहना है कि इस मामले को लेकर चाहे उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े, लेकिन वो पीछे नहीं हटेंगे। वक्त आ गया है कि डीएम दीपक रावत भी इस बारे में अपना बयान दें। फिलहाल आप ईटीवी द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home