Video: केदारनाथ से दुनिया को मिली सबसे बेहतरीन खबर, वैज्ञानिकों में खुशी की लहर
Jan 4 2018 10:51AM, Writer:आदिशा
लीजिए केदारनाथ से वन्य प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर निकलकर सामने आ रही है। इस वक्त केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है। बर्फ से चोटियां लकदक हो चुकी हैं। इन बर्फ से आच्छादित चोटियों के बीच सीसीटीवी कैमरे में हिमालयी लोमड़ी नजर आई है। दुनियाभर में वन्य वैज्ञानिकों के लिए हिमालयी लोमड़ी का एक बार फिर से दिख जाना किसी खुशी के पल जैसा है। बताया जाता है कि इससे पहले ये जीव 2016 में भी दिखाई दिया था। इस लाल लोमड़ी की हरकतें प्रशासन की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। ये लोमड़ी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती है। इसे दुर्लभ जीवों में भी शामिल किया गया है। वेैज्ञानिकों का कहना है कि ये लगातार विलुप्त हो रही है। दो जनवरी की रात को केदारनाथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये लोमड़ी कैद हुई है।
यह भी पढें - ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन देश के लिए मिसाल बनेगी, हाईटेक तरीके से काम शुरू
यह भी पढें - उत्तराखंड में अगले 72 घंटे जबरदस्त ठंड, मौसम विभाग की 4 जिलों को चेतावनी
केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कामों की निगरानी करने के लिए सरस्वती नदी से सटकर CCTV कैमरे फिट किए गए हैं। कई और जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरे फिट गए हैं। इस लोमड़ी को दुनिया भव में जीव वैज्ञानिक रेड फॉक्स के नाम से जानते हैं। ये हिमालयन लोमड़ी आमतौर पर 8000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर पायी जाती है। उत्तराखंड के अलावा ये लोमड़ी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पाई जाती है। खास बात ये है कि इस लोमड़ी का व्यवहार बेहद ही शर्मीला होता है। ये बेहद ही चालाक जीवों में से एक कही जाती है। कहा जाता है कि ये लोमड़ी ज्यादातर रात के वक्त ही बाहर निकलती है और भोजन की तलाश करती है। अब आपको बताते हैं कि आखिर क्यों इस जीव को बेहद कीमती जीव की श्रेणियों में रखा गया है।
यह भी पढें - बड़ी खबर: हरिद्वार के डीएम दीपक रावत पर केस दर्ज, 27 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई !
यह भी पढें - उत्तरांखड में रोजगार की बड़ी पहल, पहाड़ों में पलायन रोकने को तैयार देवभूमि की बेटी !
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस लोमड़ी के फर बेहद महंगे होते हैं। इस वजह से इन जीवों का लगातार शिकार हो रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस लोमड़ी का केदारनाथ में दिखाई देना उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए अच्छा संकेत है।