देवभूमि में जो काम अब तक असंभव था, पहाड़ का ‘सिंघम’ उसे संभव कर रहा है !
Jan 4 2018 9:24PM, Writer:मनीष
आखिरकार काफी लंबे वक्त बाद पहाड़ों के लिए एक खुशखबरी आई है। उम्मीद है कि बाकी पहाड़ी जिलों में ये काम जल्द शुरू हो सकता है। फिलहाल रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने उस असंभव काम को संभव करने का प्रण लिया है। छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की शुरुआत हो गई है। हाल ही में हमने आपको बताया था कि इसके लिए तमाम तकनीकि बारीकियों को देखा जा रहा है। आखिरकार इस महाप्रोजक्ट की शुरुआत हो गई है। इण्टर काॅलेज रूद्रप्रयाग में प्रोजेक्ट लक्ष्य का आगाज हो गया है। जिले के तीन स्थानों पर रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और गुप्तकाशी में इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश-परीक्षा के लिए आॅनलाइन कोचिंग का शुभारंभ कर दिया गया है। इस काम में मंगेश का साथ रुद्रप्रयाग के विधायक ने भी दिया। मंगेश घिल्डियाल ने इस मौके पर कुछ खास बातें बताई।
यह भी पढें - डीएम मंगेश घिल्डियाल का ‘मंगल’ अभियान, अब पहाड़ के छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग !
यह भी पढें - उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत की बहू बनेंगी ये ब्यूटी क्वीन, इस साल शुभ विवाह !
जिलाधिकारी ने कहा कि एक महीने पहले आॅनलाइन कोचिंग का ट्रायल किया गया था जिसे आज साकार रूप दिया गया है। आनॅलाइन कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को 2019 की मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश-परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इस पाठयक्रम की अवधि 2 वर्ष की होगी। हाईस्कूल में सरकारी स्कीलों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को ये कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा निजी विद्यालय में 85 प्रतिशत से ज्यादा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों कोचिंग ले सकते है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि फिलहाल स्कूलों के शीतकालीन अवकाश के वक्त सुबह 10 से 01 बजे तक क्लासेस चलेगी। शीतकालीन अवकाश के बाद कोचिंग के वक्त में बदलाव किया जाएगा। इससे विद्यार्थी की स्कूल टाइमिंग में बाधा नहीं आएगी। आॅनलाइन कोचिंग में हंस फाउण्डेशन द्वारा वित्तीय और डीआईओ एनआईसी द्वारा तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है।
यह भी पढें - उत्तरांखड में रोजगार की बड़ी पहल, पहाड़ों में पलायन रोकने को तैयार देवभूमि की बेटी !
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए उत्तराखंड पुलिस का ‘सुखद प्रोजक्ट’, देश में पहली बार हुआ ऐसा काम !
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की जितनी तारीफ की जाए, उतना कम है। अपने कामों से मंगेश घिल्डियाल ने बागेश्वर में भी शानदार काम किया था और रुद्रप्रयाग जिले में तो वो जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इसकी वजह है, उनका दृढ़ निश्चय और छात्रों के उज्जवल बनाने की अटूट लगन। जी हां पहली बार शायद ऐसा देखा जा रहा है कि कोई जिलाधिकारी इस तरह से लगातार काम कर रहा है और जनता का दिल जीत रहा है। मंगेश का ये मंगल अभियान लगातार जारी है। अब रूद्रप्रयाग जिले में भी पहाड़ के मेधावी छात्रों को डाॅक्टर और इंजीनियर की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। जिससे युवा अपने सपनों को हकीकत में साकार कर पायेंगे। इसके अलावा ये ऑनलाइन कोचिंग नॉलेज बियाॅन्ड बाउंड्रीज द्वारा दी जाएगी। देखा जाए तो सच में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की ये पहल आने वाले दिनों में पहाड़ के युवाओं के लिए वरदान साबित होगी।