image: Manasvi mamgai become vice president of rhc in america

उत्तराखंड की बेटी पर डोनाल्ड ट्रम्प का भरोसा, अमेरिका में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jan 5 2018 10:34AM, Writer:अमित

मनस्वी मंमगाईं के बारे में तो आप जानते ही होंगे। साल 2010 में मनस्वी ने फेमिना मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। अब उन्हें एक शानदार काम सौंपा गया है। दरअसल मनस्वी मंमगाईं ही वो चेहरा हैं, जिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी काफी भरोसा है। मनस्वी को अमेरिका में हिंदुओं के सबसे बड़े संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन का उपाध्यक्ष चुना गया है। आपको बता दें कि इसी संगठन के जरिए मनस्वी मंमगाई ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प का प्रचार किया था। इस संगठन में 42 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। खास बात ये है कि इस संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प का ही समर्थन किया था।

यह भी पढें - उत्तरांखड में रोजगार की बड़ी पहल, पहाड़ों में पलायन रोकने को तैयार देवभूमि की बेटी !
यह भी पढें - देवभूमि में जो काम अब तक असंभव था, पहाड़ का ‘सिंघम’ उसे संभव कर रहा है !
जिस वक्त डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण था, उस वक्त दुनिया से सिर्फ एक ही शख्स को नृत्य प्रस्तुति का मौके दिया गया था, वो खुद मनस्वी मंमगाईं थी। रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन ने ही अमेरिका में अबकी बार ट्रम्प सरकार का नारा दिया था। उस पूरे चुनाव प्रचार में मनस्वी मंमगाई ने अहम भूमिका निभाई थी। इस वक्त वो इस संगठन में भारतीय एंबेसडर के तौर पर कार्यरत थी। अब मनस्वी की बड़ी उपलब्धि ये है कि, उन्हें इस ग्रुप का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। मनस्वी कता कहना है कि ये संगठन अमेरिका में हिंदुओं की मदद करता है। इसके अलावा ये संगठन हिंदुओं के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का काम करता है। खास बात ये है कि इस संगठन को डोनाल्ड ट्रम्प का भी पूरा समर्थन हासिल है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत की बहू बनेंगी ये ब्यूटी क्वीन, इस साल शुभ विवाह !
यह भी पढें - Video: केदारनाथ से दुनिया को मिली सबसे बेहतरीन खबर, वैज्ञानिकों में खुशी की लहर
मनस्वी कहती हैं कि इस संगठन के साथ मिलकर बीते साल व्हाइट हाउस में दिवाली के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। फिलहाल मनस्वी अमेरिका के ही लॉस एंजिलिस में रह रही हैं। उनके पिता वाशिंगटन में रहते हैं। मनस्वी का पैतृक घर बागेश्वर में है। इसके अलावा उनका ननिहाल नैनीताल में है। उनके नाना चंद्रशेखर नैलवाल वनाधिकारी रहे हैं। इसके अलावा उनके पिता जन्मेजय नैलवाल ने नैनीताल के डीएसबी कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद ये परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। 1988 में मनस्वी का जन्म हुआ। 2010 में मनस्वी मंमगाईं ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। मनस्वी ने इसके अलावा भी कई खिताब अपने नाम किए हैं। फिलहाल मनस्वी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home