image: Rishabh pant retain in delhi daredevils

Video: उत्तराखंड का छोरा IPL में फिर बरपाएगा कहर, राहुल द्रविड़ को 100 फीसदी भरोसा

Jan 5 2018 5:36PM, Writer:मीत

हालांकि अभी उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड का गठन नहीं हुआ है। लेकिन इसके बाद भी उत्तराखंड के खिलाड़ी अपने हुनर से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इनमें से एक नाम है ऋषभ पंत। भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प मानते हैं। खुद महान बल्लेबाज रह चुके राहुल द्रविड़ कहते हैं कि ऋषभ पंत अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं। एक बार फिर से ऋषभ आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने ऋषभ को टीम के साथ बनाए रखने का फैसला किया। दरअसल आईपीएल की नीलामी से पहले ही ये नियम बताए गए थे कि फ्रेंचाइजी टीमें तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रख सकती हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच राहुल द्रविड़ ने मौके को भुनाया और ऋषभ को अपनी टीम में ही बनाए रखा।

यह भी पढें - जय उत्तराखंड: चैंपियन पिता की होनहार बेटी, मेडल जीतकर बढ़ाया देवभूमि का मान
यह भी पढें - पहाड़ की उड़नपरी, कभी खेतों में की प्रैक्टिस, आज 2000 मीटर रेस की नेशनल चैंपियन है
ये ऋषभ के लिए सम्मान की बात है। ऋषभ के करिश्माई करियर पर भी एक नजर डाल लीजिए। ऋषभ में अब तक आईपीएल में कुल मिलाकर 14 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 366 रन ठोके हैं। उनका हाइएस्ट निजी स्कोर 97 रन है। वो आईपीएल में तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। आईपीएल से इतर ऋषभ ने टी-20 इंटरनेशल में भी अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने 2 इंटरनेशनल टी-20 मैचों में 43 रन बनाए हैं। हालांकि अभी ऋषभ की उम्र महज 20 साल से लेकिन इसके बाद भी वो वर्ल्ड क्रिकेट के मंच पर बड़े खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। इसके साथ ही ऋषभ एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने बार बार अपनी उपयोगिता साबित की है। अब तक ऋषभ 21 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इन 21 मैचों में उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। राहुल द्रविड़ के मुताबिक ऋषभ एक अद्भुत प्रतिभा के खिलाड़ी हैं।

यह भी पढें - गढ़वाल प्रीमियर लीग: उत्तराखंड में डे-नाइट क्रिकेट का रोमांच, रोमांचक रहा फाइनल
यह भी पढें - वाह उत्तराखंड पुलिस: देश में दूसरे नंबर पर देवभूमि, 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते
राहुल द्रविड़ का कहना है कि आने वाले आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए ऋषभ तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। ऋषभ उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले हैं। एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उनसे काफी संभावनाएं हैं। अब आप ऋषभ के धमाके का ये वीडियो भी देख लीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home