image: Snowfall in kedarnath

Video: केदारनाथ में माइनस 2 डिग्री पहुंचा तापमान, बर्फ से ढके बाबा भोलेनाथ

Jan 5 2018 8:25PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। कई जगहों पर तापमान माइनस से भी नीचे चला गया है। ऊपर से मौसम विभाग का कहना है कि अभी ये बर्फबारी जारी रहेगी। हालांकि केदार धाम में सुबह सुबह तो धूप निकली, लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदल ली। फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। शाम तक यहां 6 इंच तक ताजा हिमपात हो गया । ठंड के बीच पुनर्निर्माण कार्यों में परेशानी आ रही है, इसके बाद भी यहां काम कर रहे लोगों के जज्बे को सलाम है । शाम तक केदारनाथ में तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अब ये तापमान माइनस 2 डिग्री को छू रहा है। केदारनाथ के साथ ही हिमालय की चोटियों में जमकर बर्फबारी हुई। कई जगहों पर बर्फ की सफेद चादर जम गई। बर्फबारी के चलते नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के लोग दोपहर के बाद काम नहीं कर पाए।

यह भी पढें - बाबा केदारनाथ का जलवा देखेगी दुनिया, जुलाई 2018 में बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड !
यह भी पढें - जिसने केदारनाथ में तबाही मचाई, उसी से ऐसे संवरेगी देवभूमि की शान
बर्फवारी के बाद केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में दिक्कतें आ रही थी। इस वजह से कार्यों को गति देने के लिए कुछ वक्त पहले खुद जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल धाम पहुंचे। डीएम ने केदारनाथ में मंदिर परिसर से लेकर सर्किल प्वांइट तक पैदल रास्ते के निर्माण का जायजा लिया। केदारनाथ में बीते दिनों भी बर्फवारी हुई थी। अब बताया जा रहा है कि एक बार फिर से बर्फबारी हो रही है और इसी को देखते हुए निर्माण कार्य फिर थम गए हैं। यहां सबसे पहली प्राथमिकता पैदल मार्ग निर्माण की है और उस पर अभी तक करीब पचास मजदूर काम कर रहे हैं। उधर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि बर्फवारी होने के चलते अभी सीमेंट का काम होना मुश्किल है। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा तत्काल कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। निम की टीम को कुछ निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढें - केदारनाथ को क्यों कहते हैं ‘जागृत महादेव’ ?, दो मिनट की ये कहानी रौंगटे खड़े कर देगी
यह भी पढें - Video: केदारनाथ से दुनिया को मिली सबसे बेहतरीन खबर, वैज्ञानिकों में खुशी की लहर
केदारनाथ के संबंध में लिखा है कि जो व्यक्ति केदारनाथ के दर्शन किये बिना बद्रीनाथ की यात्रा करता है, उसकी यात्रा सफल होती है। इस बीच हम आपको एक वीडियो भी दिखा रहे हैं। बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बाबा भोलेनाथ सफेद चादर ओड़े हैं। मंदिर परिसर समेत चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिख रही है। देखिए ये खूबसूरत वीडियो


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home