उत्तराखंड तैयार है, 15 जनवरी से दुनिया की नजर बर्फीली औली पर
Jan 6 2018 6:53PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड का औली एक बार फिर से तैयार है। एक बार फिर से दुनिया की नजरें औली पर हैं। इस बार खुद को साबित करने का सबसे बेहतरीन मौका है। 15 जनवरी से 21 जनवरी तक औली में इन्टरनेशनल स्कीइंग रेस होनी है। दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी यहां अपना जलवा बिखेरेंगे। इसके लिए तमाम तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने ऐलान किया कि मास्टर प्लान के तहत औली को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया जाएगा। भविष्य में शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए सभी जरूरी सुविधाओं को जोड़ा जाएगा। पूरे भारत में उत्तराखंड को ही इस इंटरनेशनल ईवेंट को कराने का मौका मिला है। जाहिर है कि इसके लिए तैयारियां मुफीद होनी चाहिए। सीएम त्रिवेंद्र का कहना है कि प्रकृति ने चाहा तो इस कॉम्पिटीशन का सफलतापूर्वक आयोजन कराया जाएगा।
यह भी पढें - बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचे डीएम मंगेश, महादेव के दर से लाए खुशखबरी
यह भी पढें - Video: केदारनाथ में माइनस 2 डिग्री पहुंचा तापमान, बर्फ से ढके बाबा भोलेनाथ
आपको बता दें कि औली दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस इंटरनेशल ईवेंट की पूरी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसके साथ ही खबर है कि 16 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी औली आ रहे हैं। तो इस सर्दियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान ना रहे हैं तो एक बार उत्तराखंड के औली जरूर आइएगा। चमोली जिले में 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर आपको बर्फीली वादियों में खेलों का नया रोमांच दिखेगा। इस मौके पर देश विदेश से बड़े बड़े खिलाड़ी आकर यहां अपना हुनर दिखाते हैं। विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा केंद्र औली में 2018 में साल 15 जनवरी से 21 जनवरी तक स्कीइंग चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की तरफ से तमाम तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन आफ स्की रेस की ओर से औली में स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए हामी भरी जा चुकी है।
यह भी पढें - उत्तराखंड में अगले 72 घंटे जबरदस्त ठंड, मौसम विभाग की 4 जिलों को चेतावनी
यह भी पढें - Pics: उत्तराखंड में वादियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, तस्वीरों में देखिए धरती पर जन्नत का नजारा
सरकार का मकसद है कि इस आयोजन में देश-विदेश के खिलाड़ी शिरकत करें। स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए औली में तमाम तेज कर दी गई हैं। निर्माण कार्यों के साथ ही स्नो मेकिंग मशीन के रखरखाव का काम हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार औली में विंटर गेम्स सफलतापूर्वक होंगे। साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों का यहां आना भी शुरू हो गया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाहर से आए पर्यटकों से भी मुलाकात की है। खैर अब आप भी इस बड़े रोमांच के लिए तैयार हो जाइए। सर्दियों में ये खेल आपके शरीर को गर्मी देने का काम कर सकते हैं। जिस वक्त औली में ये नजारा देखने को मिलता है, उसे देखकर आप तमाम नजारे भूल जाएंगे। बर्फीली वादियों के बीच स्कीअर्स ऐसा कमाल दिखाते हैं कि दिल खुश हो जाता है। तो तैयार रहिए 15 जनवरी से 21 जनवरी के बीच, क्योंकि उत्तराखंड में शुरू होने जा रहा है, रोमांच का नया खेल।