उत्तराखंड में हैं देश के दो सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
Jan 7 2018 2:04PM, Writer:मीत
उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर से हर उत्तराखंडी को गौरवशाली पल दिया है। उत्तराखंड पुलिस वैसे इससे पहले भी कई बार साबित कर चुकी है कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। इस बार देशभर में गृह मंत्रालय द्वारा 15 हजार थानों की लिस्ट तैयार की गई है। गृह मंत्रालय ने बकायदा इस बारे में ट्वीट किया है। इस लिस्ट में तमाम चीजों को ध्यान में रखा गया है। अपराध पर लगाम, अनुशासन, भवन, प्रशाशनिक, ऑपरेशन, संसाधन, स्टाफ आदि सब चीजों को ध्यान में रखा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी देश को दी है। इसमें देहरादून के ऋषिकेश थाने को 8वां नंबर दिया गया है। इसके अलावा नैनीताल के बनभूलपुरा को इस लिस्ट में छठा नंबर दिया गया है।
यह भी पढें - पहाड़ के गरीब किसान का बेटा, आर्मी ऑफिसर बनकर बढ़ाया देवभूमि का मान
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए उत्तराखंड पुलिस का ‘सुखद प्रोजक्ट’, देश में पहली बार हुआ ऐसा काम !
एडीजी अशोक कुमार ने मीडिया को इस बारे में जानकारी भी दी है। उनका कहना है कि देशभर में पहले 15 हजार थानों में सलेक्शन किया गया। ऑल इंडिया डीजी और आइजी कांफ्रेंस में टॉप 10 थानों के सलेक्शन को लेकर बीते साल ही चर्चा की गई थी। केंद्रीय टीम ने नवंबर और दिसंबर के महीने में इन थानों का निरीक्षण किया था। ऋषिकेश और बनभूलपुरा दोनों थानों की रैंकिंग बेस्ट है। केंद्रीय टीम ने 80 मानकों पर अलग अलग थानों को परखा था। साफ-सफाई, थाना कार्यालय में रिकॉर्ड के रखरखाव, ऑनलाइन जीआरएस, ऑनलाइन एफआइआर, लंबित विवेचना का निस्तारण, शिकायतों का निस्तारण, पुलिसकर्मियों का जनता के प्रति व्यवहारऔर जन शिकायतों का निस्तारण समेत कई बातों का ध्यान रखा गया था।
यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस को सलाम, फेसबुक के जरिए एक बच्चे को ढूंढ निकाला, मां-बाप ने दी दुआएं
यह भी पढें - उत्तराखंड की ईमानदार खाकी, मुस्तैदी की एक और मिसाल पेश की, महिला ने दी दुआएं
करीब 15 हजार 39 थानों में ये सर्वे किया गया। गर्व की बात है कि उत्तराखंड के दो पुलिस थानों ने देश के शीर्ष दस थानों में जगह बनाई है। सूबे के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी है। आप भी ये ट्वीट देखिए।