पहाड़ी शेर की दहाड़, देश के वीर सपूतों के हाथ में होगी ‘स्वदेशी’ पॉवर, मोदी खुश हुए !
Jan 8 2018 2:07PM, Writer:कपिल
आर्मी चीफ बिपिन रावत ने अपने अगले वॉर प्लान का खुलासा कर दिया है। जाहिर है आर्मी चीफ बिपिन रावत के इस वार प्लान को जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। उनका अगला वॉर प्लान निहायत ही देसी है। जी हां उन्होंने देश में बनीं डिफेंस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है। सोमवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि देश को अगला युद्ध अपने बनाए हुए हथियारों से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। बिपिन रावत ने ये बयान फिक्की में आयोजित आर्मी टेक्नॉलोजी सेमिनार में कहीं। उनका कहना था कि अब वो वक्त आ गया है जब हमारी फौज को हथियारों के आयात से आगे बढ़ना होगा। सेमिनार को संबोधित करते हुए आर्मी चीफ ने हमें हल्के वज़न के बुलेट प्रूफ हथियारों की तकनीक की जरुरत है। इसके साथ ही ईंधन सेल पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
यह भी पढें - रावत की रफ्तार, धनोआ की धमक से बिलबिलाया पाकिस्तान, अमेरिका के सामने रोया!
यह भी पढें - जनरल बिपिन रावत का अपमान…इस लेखक ने की जनरल डायर से तुलना...गुस्से में देश...
आर्मी चीफ का कहना था कि अगर हमें इंडस्ट्री का समर्थन मिलता है तो हमारी फौज इस दिशा में और आगे बढ़ जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मेक इन इंडिया पर जोर देते रहे हैं। उनका पूरा फोकस इस बात पर रहता है कि सैन्य सामग्री विदेशों से खरीदने की बजाए उसे देश में भी विकसित कर तैयार किया जाए। इससे भारत तकनीकी तौर पर भी मजबूत होगा और साथ ही कम खर्चे में सेना के पास आधुनिक हथियार भी हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत ही देश में लगातार हथियारों को बनाने का काम चल रहा है। पिछले कुछ समय में रक्षा क्षेत्र में कई ऐसी डील हुईं हैं जिसमें देश के भीतर ही हथियार बनाए और असेंबल किए जाएंगे। माना जा रहा है कि आर्मी चीफ बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी प्रोजेक्ट को बढ़ाने की कोशिश की है।
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए जनरल बिपिन रावत का बड़ा काम, ऐसे चुकाएंगे मातृभूमि का कर्ज !
यह भी पढें - शेरदिल उत्तराखंडी: जनरल बिपिन रावत का एक्शन, हिजबुल के आतंकी हुए ढेर
इसीलिए वो कहते हैं कि अब वक्त आ गया है जब भारत को इम्पोर्टेड डिफेंस टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करनी चाहिए। इसके अलावा सेमिनार में उन्होंने कई और महत्वपूर्ण बातें कहीं। आर्मी चीफ बिपिन रावत का कहना था कि आर्म्ड फोर्सेज के मॉडर्नाइजेशन पर जोर देने की जरुरत है। उनका कहना था कि आने वाले वक्त में जंग बेहद ही कठिन हालात में होगी। इसके लिए हमें मुस्तैद रहना होगा। दरसअल, दुनिया में भारत हथियारों का सबसे बड़ा खरीददार है। इस हालत में अगर डिफेंस सेक्टर में जोर मेक इन इंडिया पर दिया जाए तो देश को काफी फायदा होगा। आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा कि हल्के वजन के बुलेट प्रूफ हथियार और फ्यूल सेल टेक्नॉलॉजी में डिफेंस के क्षेत्र में अच्छी प्रगति हुई है। उनका कहना था कि जो सफर शुरु हुआ वो चलते रहना चाहिए। यानी जोर पूरा का पूरा स्वदेसी पर है।