उत्तराखंड के लिए मोदी सरकार के 5 बड़े ऐलान, साल के पहले महीने मिले 5 बड़े गिफ्ट
Jan 9 2018 10:12AM, Writer:कपिल
काफी वक्त से कहा जा रहा है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उत्तराखंड आकर बड़े तोहफे दे सकते हैं। आखिरकार नितिन गडकरी उत्तराखड आए और उत्तराखंड के लिए 5 बड़े तोहफों का ऐलान कर दिया। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में सड़कों के काम को लेकर नितिन गडकरी संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए उनका कहना है कि खुद केंद्र सरकार इन सब कामों पर निगरानी रखेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली से देहरादून हाइवे के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। दिल्ली से हरिद्वार और हरिद्वार से देहरादून हाईवे जल्द ही बनकर तैयार होगा। मार्च के बाद इन सभी कामों में तेजी आएगी । इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि 2019 से पहले इस काम को निपटा लिया जाएगा। इसके अलावा भी कुछ और खास बातें हैं।
यह भी पढें - देहरादून मेट्रो के लिए खुशखबरी, पहले फेज का काम इस महीने से शुरू
यह भी पढें - उत्तराखंड के 1 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार, बड़ी तैयारी में सरकार
नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तराखंड बीजेपी सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल में हाइवे निर्माण के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा भी नितिन गडकरी ने कई ऐलान किए हैं। इस बैठक में बताया गया है कि 10 हजार करोड़ के भारतमाला प्रोजेक्ट के बजट को स्वीकृति दी गई है। ये प्रोजक्ट 570 किलोमीटर दूरी का है। भारतमाला प्रोजक्ट का काम 6 महीने के दौरान शुरू होगा। इसके अलावा चारधाम सड़क परियोजना यानी ऑल वेदर रोड को लेकर मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। ऑल वेदर रोड परियोजना 900 किलोमीटर की है। इस परियोजना में कुल 12 हजार करोड़ रुपये का खर्चा आना है। इसके साथ ही दिल्ली-शामली और सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लिए भी केंद सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए उत्तराखंड पुलिस का ‘सुखद प्रोजक्ट’, देश में पहली बार हुआ ऐसा काम !
यह भी पढें - उत्तराखंड में इस्तेमाल होगा गुजरात का सुपरहिट फॉर्मूला, पहाड़ों में पर्यटन के लिए बड़ा काम
बताया जा रहा है कि दिल्ली-शामली और सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस-वे का काम 6 महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा गंगा-यमुना घाटी को जोड़ने वाले 4 किलो मीटर की सुरंग को भी मंजूरी मिली है। इसकी लागत 13 हजार करोड़ रुपये होगी। कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उत्तराखंड में चल रहे कामों को लेकर खुश नहीं हैं। इस वजह से वो खुद ही यहां चले आए थे। उन्होंने यहां चल रहे कामों को ना सिर्फ धरातल पर देखा, बल्कि परियोजनाओं से जुड़े कामों को करने के आदेश भी दिए। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री और उनकी टीम खुद इन सब कामों पर बारीकी से नजर रखेगी। इससे पहले उन्होंने साफ कहा था कि दिल्ली-देहरादून को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे में काफई खामियां देखने को मिली थी।