Video: देवभूमि की संस्कृति के रंग में रंगेगी दिल्ली, 26 जनवरी को राजपथ पर भव्य नजारा
Jan 9 2018 11:53AM, Writer:आदिशा
उत्तराखंड की संस्कृति,यहां की सभ्यता और रिवाज दुनिया में अलग ही पहचान रखते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐतिहासिक पल सामने आने वाला है। 26 जनवरी का दिन होगा और दिल्ली का राजपथ उत्तराखंड की सुंदरता से सराबोर होगा। यूं तो अब तक कई बार उत्तराखंड का सलेक्शन इस परेड के लिए हो चुका है। लेकिन इस बार बात ही कुछ अलग होगी। इस बार सबसे पहली खुशखबरी तो ये है कि उत्तराखंड का सलेक्शन देश के उन 14 राज्यों में हो गया है, जिनको 26 जनवरी को अपनी स्थानीय संस्कृति की झलक गणतंत्र दिवस की परेड में दिखानी है। उत्तराखंड का के लिए ये कई मायनों में खास है। अब सवाल ये है कि आखिर इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड द्वारा क्या दिखाया जाएगा ? तो इस बारे में भी हम आपको खास बातें बता रहे हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड में पहली बार, IIT पासआउट लड़का गांवों की ओर लौटा, जगाई रोजगार की मशाल
यह भी पढें - उत्तराखंड के 1 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार, बड़ी तैयारी में सरकार
धीरे धीरे उत्तराखंड में पलायन मिटाने और रोजगार देने के लिए नई पहल हो रही है। सरकार ने इस पहल का नाम होम स्टे और विलेज टूरिज्म दिया है । इस साल 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2018 में देश के 14 राज्यों की झांकी में उत्तराखंड की 'विलेज टूरिज्म' झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। भारत सरकार द्वारा 14 राज्यों की झांकी का अंतिम चयन कर दिया गया है। उम्मीद की जानी चाहिए की आने वाले दिनों में विलेज टूरिज्म के जरिए उत्तराखंड के खाली और सूने पड़े गाँवों की तकदीर बदले व लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित हों। इस शानदार कांसेप्ट की फिलहाल सभी जगह तारीफ हो रही है और हर कोई इसके लिए उत्साहित है। इसके अलावा भी इस झांकी से जुड़ी कुछ और भी बातें हैं।
यह भी पढें - Video: केदारनाथ से दुनिया को मिली सबसे बेहतरीन खबर, वैज्ञानिकों में खुशी की लहर
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए मोदी सरकार के 5 बड़े ऐलान, साल के पहले महीने मिले 5 बड़े गिफ्ट
इससे पहले भी उत्तराखंड द्वारा कई बार दिल्ली के राजपथ पर झांकियां दिखाई गई हैं। 2016 में उत्तराखंड की रम्माण झांकी को राजपथ पर दिखाया गया था। उस वक्त भी उस झांकी का फी तारीफ हुई थी । साल 2013 की झांकी में उत्तराखंड की जड़ी बूटियों और बाबा केदारनाथ की प्रदर्शनी राजपथ पर की गई थी।